{"_id":"6a69fe4f765f2b9f9605d182","slug":"viral-american-airlines-flight-diverted-after-mystery-odor-reportedly-sickens-crew-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: फ्लाइट में फैली रहस्यमयी बदबू, क्रू और यात्री होने लगे बीमार, प्लेन की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: फ्लाइट में फैली रहस्यमयी बदबू, क्रू और यात्री होने लगे बीमार, प्लेन की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Wed, 29 Jul 2026 07:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:21 PM IST
सार
Viral: इटली की राजधानी रोम से अमेरिका के फिलाडेल्फिया जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 719 में रहस्यमयी गंध फैलने की वजह से क्रू और यात्री बीमार पड़ने लगे। इसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
फ्लाइट में फैली रहस्यमयी बदबू, क्रू और यात्री होने लगे बीमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: समय की बचत के लिए हवाई सफर को महत्व देते हैं। लेकिन सोचिए अगर हवाई यात्रा के दौरान जहाज में अजीब गंध फैल जाए और क्रू मेंबर को चक्कर आने लगे, यात्रियों की हालत कैसी होगी। कुछ ऐसी घटना अमेरिकन एयरलाइंस की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में घटी। प्लेन में रहस्यमयी बदबू फैलने की वजह से हालात इतने ज्यादा खराब हो गए कि पायलट को बीच रास्ते ही विमान की आपातकालीन लैडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जुलाई को अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 719 इटली की राजधानी रोम से अमेरिका के फिलाडेल्फिया जा रही थी। उड़ाने शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद अचानक केबिन में एक रहस्यमयी गंध फैलने लगी। इसके कुछ देर बाद ही विमान में मौजूद 9 फ्लाइट अटेंडेंट्स में से 6 की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें चक्कर आने लगे और वो असहज महसूस करने लगे।
विज्ञापन
एयरलाइन के मुताबिक, शुरुआती जांच में माना गया कि यह गंध विमान में लगे ओवन से फैली थी। लेकिन यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर वह गंध किस कारण फैली थी। पायलट ने स्थिति को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लिया और आयरलैंड की राजधानी डबलिन में विमान की आपातकाली लैंडिंग कराई।
विज्ञापन
Mystery of Venus: शुक्र के वायुमंडल में दिखे विशाल छल्ले और लगातार बज रही घंटी, वैज्ञानिकों के उड़े होश
विमान की लैंडिंग के बाद पैरामेडिक्स और इमरजेंसी टीम तुरंत पहुंच। बीमार पड़े 6 फ्लाइट अटेंडेंट्स और एक यात्री की मेडिकल जांच की गई। अच्छी बात यह रही है कि जांच के बाद किसी अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा और उन्हें छुट्टी दे दी गई। एयरलाइन ने यात्रियों के ठहरने के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के होटल की व्यवस्था की। इसके बाद सभी प्रभावित यात्रियों को दूसरे दिन उनके गंतव्य तक भेजा गया।
Zara Hatke: 'बहुत जोर से बाथरूम जाना है'... पुलिस को दी सफाई, फिर जो हुआ उस पर इंटरनेट नहीं रोक पा रहा हंसी
अमेरिकन एयरलाइंस ने यात्रियों के सहयोग के लिए आभार जताया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने पायलट की तारीफ की है कि उसने इमरजेंसी लैंडिंग कराई।