सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man rings temple bell without touching it netizens shocked watched this viral video

Viral Video: शख्स ने बिना छुए बजा दी मंदिर की घंटी, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 23 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स बिना हाथ लगाए घंटी को बजाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। कुछ लोग इसे आध्यात्मिक शक्ति मान रहे हैं, वहीं अधिकतर लोग इसे एडिटिंग के कमाल से बना वीडियो बता रहे हैं। 

Man rings temple bell without touching it netizens shocked watched this viral video
बिना छुए मंदिर की घंटी बजाता शख्स - फोटो : @powelljadaun
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Man Rings Temple Bell Without Touching Viral Video: घंटी की ध्वनि मन को एकाग्र कर, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और वातावरण को शुद्ध बनाती है। मंदिर में घंटी बजाना धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण होता है। यह भगवान को बुलाने और पूजा की शुरुआत करने का एक संकेत है, जो ध्यान केंद्रित करने और मानसिक शांति पाने में मदद करता है। अक्सर हम मंदिर जाते हैं तो घंटी बजाने के लिए उसे छूना पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मंदिर में घंटी बजाने से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बिना हाथ लगाए घंटी बजाता नजर आ रहा है, जिसे देख आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

Viral Video: बाइक चलाते शख्स को देख उड़ जाएंगे आपके होश, लोग बोले- ये है असली खतरों का खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में एक शख्स मंदिर के गर्भगृह के सामने खड़ा नजर आता है। उसके सामने मंदिर की भारी घंटी लटक रही है, जिसे शख्स पूरी तरह कंसन्ट्रेट कर फिर अपने हाथों को हवा में इस तरह मूव करता है, जैसे घंटी को कमांड दे रहा हो। हैरानी की बात यह है कि घंटी अपने आप हिलने लगती है और तेज आवाज के साथ बजने लगती है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Powell Jadaun (@powelljadaun)


मंत्र सिद्धि’ के जरिए ये सब करते हैं पॉवेल

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @powelljadaun पर पॉवेल जादौन नाम के यूजर ने शेयर किया गया है, जिसने अपनी प्रोफाइल में खुद को एक राइटर, डायरेक्टर, एडिटर और योगी बताया है। पॉवेल का दावा है कि उन्होंने यह कारनामा ‘मंत्र सिद्धि’ के जरिए कर दिखाया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक कई हजारों बार देखा जा चुका है। बता दें कि पॉवेल की इंस्टा प्रोफाइल पर ऐसे ही कई वीडियोज की भरमार है, जिन्होंने लोगों का दिमाग चकरा दिया है। 

Viral Video: बाप-बेटी की जोड़ी ने बदतमीज दिल गाने पर मचाया ऐसा धमाल, करोड़ों बार देखा गया वीडियो


Viral Video: अंतिम यात्रा में डीजे पर जमकर हुआ डांस, दिखा जश्न जैसा माहौल, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

बिना हाथ लगाए मंदिर में घंटी बजाते शख्स के इस वीडियो को देख लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, भाई आप बॉर्डर पर चले जाओ, वहां दुश्मन की मिसाइल का डायरेक्शन बदल देना, देश का भला होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, हिलती हुई घंटी को बिना छुए रोक कर दिखाओ, तब मानेंगे। तो वहीं कुछ लोग इसे आध्यात्मिक शक्ति भी मान रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed