सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man was trying to catch the tail of a fleeing snake such an attack retaliated video goes viral

Viral Video: भागते सांप को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 24 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक लड़का जंगल के बीचों-बीच एक विशालकाय सांप के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। लेकिन तभी सांप ऐसा पलटवार करता है, कि डर के मारे लड़का भी सांप के सामने हाथ जोड़ने लगता है। 

Man was trying to catch the tail of a fleeing snake such an attack retaliated video goes viral
सांप के पलटवार हमले ने उड़ाए लड़के के होश - फोटो : @nituchowdhury222 Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Snake Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो हमें हैरान कर देता है। कभी इंसानों की गलती से हादसा हो जाता है तो कभी जानवरों की दुनिया से ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का जंगल के बीचों-बीच एक विशालकाय सांप के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। लेकिन तभी सांप ऐसा पलटवार करता है, कि लड़का डर के मारे सांप के सामने हाथ जोड़ने लगता है। 

Viral Video: बाइक चलाते शख्स को देख उड़ जाएंगे आपके होश, लोग बोले- ये है असली खतरों का खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़का तेजी से भागते हुए विशाल सांप का पीछा कर रहा है। लेकिन जैसे ही वह सांप की पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है, सांप बिजली की फुर्ती से पलटकर उस पर हमला बोल देता है। एक बार जान पर बन आने के बावजूद लड़का बाज नहीं आता, वह दोबारा सांप के पीछे भागता है। इसी दौरान लड़का जमीन पर गिर पड़ता है और सांप सीधे उसकी छाती पर फन फैलाए खड़ा हो जाता है। उस वक्त लड़का डर के मारे सांप के सामने हाथ जोड़ने लगता है, लेकिन जैसे ही सांप उसे छोड़ कर आगे बढ़ता है, लड़का फिर से उसकी पूंछ पकड़ लेता है। इस बार सांप और भी ज्यादा भड़क जाता है और सीधे उसके चेहरे के पास पहुंच जाता है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nitu Chowdhury 🎀 (@nituchowdhury222)


सांप के पलटवार के इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nituchowdhury222  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 24 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

Viral Video: शख्स ने बिना छुए बजा दी मंदिर की घंटी, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग


Viral Video: दूर होकर भी पास होने का एहसास, CCTV कैमरे में बेटी से बात करते माता-पिता, देखें वीडियो

खतरनार सांप के हमले के इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ये सांप तो बढ़िया एक्टर निकला, दोनों मिले हुए लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का यमराज के साथ उठना-बैठना लगता है। वीडियो देख एक बात तो साफ हो गई है कि सांप ने हीरोपंती करते लड़के की भी हेकड़ी निकाल दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed