सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   London road auto rickshaw seen running on the streets people remembered india video goes viral

Viral Video: लंदन की सड़कों पर दौड़ता दिखा ऑटो रिक्शा, लोग बोले- देश की याद आ गई

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 24 Mar 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में लंदन की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा चलता हुआ नजर आ रहा है, जिसने लोगों को विदेश में भी भारत की याद दिला दी है। 

London road auto rickshaw seen running on the streets people remembered india video goes viral
लंदन में दिखा ऑटो रिक्शा - फोटो : @lifeinuk_._ Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: विदेश में रहकर भारत की याद आना एक बेहद भावुक अहसास होता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जहां आप एक नई दुनिया में तो रहते हैं, लेकिन मन हमेशा अपने देश की गलियों में भटकता रहता है। विदेश में रहते हुए कभी-कभी ऐसा कुछ दिख ही जाता है, जो अपने देश की याद दिला देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा चलता हुआ नजर आ रहा है। 

Trending Videos


Viral Video: भागते सांप को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में एक सामान्य लंदन की सड़क दिखाई देती है, जहां दोनों तरफ गाड़ियां कतार में चल रही हैं। पेड़ लगे हैं और ट्रैफिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है। सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन तभी बीच सड़क पर एक काला-पीला ऑटो रिक्शा नजर आता है। यह ऑटो बाकी गाड़ियों के साथ सहज तरीके से चलता दिखता है, लेकिन उसके आसपास का माहौल उसे अलग बना देता है। यूके की सड़कों पर जहां आमतौर पर सिर्फ कारें ही दिखती हैं, वहां ऑटो रिक्शा अचानक नजर आना लोगों के लिए हैरानी भरा था। यही वजह है कि कई यूजर्स कमेंट में पूछने लगे-यहां ऑटो कैसे आ गया?

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Life in UK🇬🇧 (@lifeinuk_._)


लंदन में दिखी देसी सवारी

वीडियो को लंदन में रह रहे भारतीय शख्स जय ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @lifeinuk_._ पर शेयर किया है। वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इस पूरे एहसास को और मजबूत करता है कि, जब सड़क पर ऑटो दिखे, तो लंदन भी दिल्ली जैसा लगने लगता है।

Viral Video: शख्स ने बिना छुए बजा दी मंदिर की घंटी, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग


Viral Video: बाइक चलाते शख्स को देख उड़ जाएंगे आपके होश, लोग बोले- ये है असली खतरों का खिलाड़ी

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

लंदन में सड़क पर दिखे ऑटो का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- पहले वेम्बली में भी ऐसा नजारा देखा था और यह वाकई अलग अनुभव होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अपने देश की याद आ गई। वहीं कई यूजर्स ने ये भी कहा कि, जो चीज भारत में आम है, विदेश में असामान्य लगती है और यही फर्क इस वीडियो को खास बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed