Metro Viral Video: मेट्रो में रील गिरी के चक्कर में लड़की को पड़ी ऐसी फटकार, वीडियो हो गया वायरल
Metro Viral Video Girl: हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती मेट्रो के अंदर रील शूट करने की कोशिश करती नजर आती है। इस दौरान वह कुछ ऐसी हरकत करती है, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान रह जाते हैं।
विस्तार
Metro Reel Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग जगह और समय की परवाह किए बिना कभी भी वीडियो शूट करने लगते हैं। हालांकि कई बार यह आदत आसपास मौजूद लोगों के लिए असुविधा का कारण बन जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती मेट्रो के अंदर रील शूट करने की कोशिश करती नजर आती है। वह अपनी दोस्त को रिकॉर्डिंग का इशारा करती है और फिर कुछ ऐसी हरकत करती है, जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल उसका इरादा एक फनी या रोमांटिक क्लिप बनाना था, लेकिन उसकी यह हरकत वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला को बिल्कुल पसंद नहीं आई। आइए इस पूरे मामले को जानते हैं।
Crying In Space: क्या होता है अंतरिक्ष में रोने पर? एस्ट्रोनॉट ने वीडियो शेयर दिखाया, देखकर हो जाएंगे हैरान
बुजुर्ग महिला ने जताई नाराजगी
वीडियो में एक लड़की अपनी दोस्त को रिकॉर्डिंग का इशारा करके अपने सामने खड़े एक युवक से जानबूझकर टकराने का ड्रामा करती है। इस दौरान पास खड़ी बुजुर्ग महिला तुरंत उसे टोक देती हैं। वह सख्त लहजे में कहती हैं कि इस तरह की हरकतें घर पर ही करनी चाहिए, सार्वजनिक जगहों पर नहीं। उन्होंने लड़की को शांति से खड़े रहने और मेट्रो जैसे स्थान पर अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। बुजुर्ग महिला की इस फटकार के बाद लड़की चुप हो जाती है और कोई जवाब नहीं दे पाती।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
Viral Video: अनोखे तरीके से सजी दूल्हे की गाड़ी, फूल की जगह फल आए नजर, वायरल हुआ वीडियो
दादी जी को दी 'रिस्पेक्ट'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने दादी जी का समर्थन करना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि आजकल लोग सार्वजनिक जगहों को शूटिंग स्पॉट समझने लगे हैं, जो बिल्कुल गलत है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि दादी जी ने बिल्कुल सही कदम उठाया और इस तरह के व्यवहार पर रोक लगनी चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में भी लिया, लेकिन अधिकांश का मानना था कि पब्लिक प्लेस में नियमों का पालन जरूरी है।
यह घटना एक अहम संदेश देती है। रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए सही माहौल और तरीका होना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर दूसरों की सुविधा और नियमों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया की लोकप्रियता के चक्कर में हमें अपनी मर्यादा और दूसरों की सहूलियत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
