सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science News 24000 Year Old Rotifer Revived Siberian Permafrost

Science News: कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 19 Apr 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Science News: वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी जीव 24000 साल बाद जिंदा कर दिया है। इस जीव का नाम बडेलॉइड रोटिफर है, जिसे उन्होंने साइबेरिया की बर्फीली जमीन के नीचे खोजा था। 

Science News 24000 Year Old Rotifer Revived Siberian Permafrost
कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Science News: वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 24000 पुराने पुराने एक प्रागैतिहासिक जीव को जिंदा कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह बहुत छोटा जीव आर्कटिक क्षेत्र की पर्माफ्रॉस्ट में करीब 24000 वर्षों से फंसा था। पर्माफ्रॉस्ट का मतलब हमेशा जमी रहने वाली बर्फीली जमीन। जिस जीव को हजारों साल बाद जीवित किया गया है उसे बडेलॉइड रोटिफर कहा जाता है। वैज्ञानिकों की इस सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। 

Trending Videos


कहां मिला जीव? 

वैज्ञानिकों ने बडेलॉइड रोटिफर जीव को साइबेरिया की बर्फीली जमीन के नीचे खोजा। इसके बाद उसे उन्होंने प्रयोगशाला में फिर से जिंदा कर दिया। सबसे हैरानी बात यह है कि जिंदा होने के बाद यह अपनी संख्या भी बढ़ाना शुरू कर दिया है। साइंस मैगजीन करंट बायोलॉजी में इस जीव का अध्ययन प्रकाशित किया गया है, जिसका शीर्षक 24000 साल पुरानी आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट से मिला एक जीवित बडेलॉइड रोटिफर है।  इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह पुष्टि की है कि बडेलॉइड रोटिफर हजारों वर्षों तक बर्फ में जमे होने के बाद फिर से जीवित में होने सफल हुआ है और इसने प्रजनन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों साल से मिट्टी में दबा था

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि उत्तर-पूर्वी साइबेरिया से लाए गए पर्माफ्रॉस्ट के नमूनों में बडेलॉइड रोटिफर की खोज की गई है। उन्होंने जमीन के भीतर काफी गहराई तक खुदाई कि जहां पर मिट्टी सैकड़ों साल से जमी थी। रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक से मिट्टी की उम्र पता लगाया है और अनुमान है कि यह करीब 24000 साल पुरानी है। बडेलॉइड रोटिफर बहुत छोटे (सूक्ष्म) जीव होते हैं। आमतौर पर यह जीव ताजे पानी में मिलते हैं। 

Viral: लुटेरों ने कार के आगे फेंका ऐसा केमिकल कि बेहोश होने लगे यात्री, वीडियो देखकर हिल जाएंगे आप 

Viral Song Video: लोकल ट्रेन में लड़की ने बिखेरा जादू, गाया अगर तुम साथ हो गाना, आवाज ने जीता लोगों का दिल 

Zara Hatke: क्यों लोग सूटकेस पर बनवा रहे हैं अजीब चेहरे? एयरपोर्ट का वीडियो हुआ वायरल, क्या है अनोखा ट्रेंड?

हजारों साल तक कैसे जिंदा रहा जीव

वैज्ञानिकों ने बताया कि बडेलॉइड रोटिफर 24000 साल तक क्रिप्टोबॉयोसिस की प्रक्रिया की वजह से जीवित रहा। इस स्थिति में  किसी जीव का मेटाबॉलिज्म लगभग पूरी तरह रुक जाता है। इस जीव बेहद कठिन वातावरण में भी जिंदा रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस जीव के 24000 वर्षों तक जीवित रहने का रहस्य इसी प्रक्रिया में छिपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed