सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Digital Detox: सिर्फ 2 घंटे मोबाइल बंद करने की आदत दे सकती है दिमाग को नई ताकत, जानिए कैसे?

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 21 Apr 2026 06:42 PM IST
सार

Mental and Psychological Benefits: क्या केवल दो घंटे के लिए फोन, टीवी या बाकी डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाने से हमारे दिमाग को ताकत मिलती है? आइए जानते हैं इस पर विज्ञान का क्या कहना है।

विज्ञापन
Mental and Psychological Benefits What happens if you turn off your mobile devices for two hours Digital Detox
कैसे करें दिमाग को रीसेट? - फोटो : AI

Benefits of Digital Detox: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हमारा दिमाग कभी सच में “ऑफ” नहीं होता। नोटिफिकेशन की आवाज, स्क्रीन की रोशनी और लगातार चलती बातचीत, ये सब मिलकर हमारे दिमाग को हर पल व्यस्त रखते हैं। इस तरह की जीवनशैली हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। लेकिन सोचिए अगर सिर्फ कुछ समय के लिए आप इस शोर से दूरी बना लें, तो क्या आपका दिमाग खुद को ठीक कर सकता है? वैज्ञानिकों का जवाब है हां, और वो भी बेहद आसान तरीके से।



न्यूरोसाइंस के अनुसार पूरी तरह की शांति हमारे मस्तिष्क के लिए किसी मरहम से कम नहीं है। जब हम कुछ समय के लिए फोन, टीवी और बाकी डिजिटल उपकरणों से दूरी बना लेते हैं, तो दिमाग को आराम मिलने लगता है। यह आराम सिर्फ थकान दूर करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह दिमाग के अंदर नई कोशिकाओं के निर्माण को भी बढ़ावा देता है।

Trending Videos
Mental and Psychological Benefits What happens if you turn off your mobile devices for two hours Digital Detox
मजबूत होती है याददाश्त - फोटो : Adobe stock

मजबूत होती है याददाश्त 
दरअसल हमारे मस्तिष्क में एक खास हिस्सा होता है, हिप्पोकैंपस। यही वह क्षेत्र है, जहां नई ब्रेन सेल्स बनती हैं और याददाश्त से जुड़े काम होते हैं। जब हम लगातार शोर और डिजिटल उत्तेजना में रहते हैं, तो यह प्रक्रिया प्रभावित होती है। लेकिन जैसे ही हम शांति में समय बिताते हैं, दिमाग अपनी ऊर्जा को इस हिस्से की ओर केंद्रित कर देता है, जिससे नई कोशिकाएं बनने लगती हैं और पुरानी यादें मजबूत होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mental and Psychological Benefits What happens if you turn off your mobile devices for two hours Digital Detox
याददाश्त और एकाग्रता में सुधार - फोटो : Freepik.com

याददाश्त और एकाग्रता में सुधार 
एक अध्ययन में यह पाया गया कि रोजाना कुछ समय की पूर्ण शांति दिमाग के काम करने के तरीके को बेहतर बना सकती है। इस दौरान मस्तिष्क खुद को “रीसेट” करता है, यानी वह अपने भीतर हो रहे नुकसान की मरम्मत करता है और नई कोशिकाओं को स्थिर बनाता है। इस प्रक्रिया को न्यूरोजेनेसिस कहा जाता है, जो हमारी याददाश्त, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाती है।

इसके विपरीत जब हम लगातार बैकग्राउंड म्यूजिक या शोर में रहते हैं, तो दिमाग को सिर्फ अस्थायी उत्तेजना मिलती है, असली आराम नहीं। यही वजह है कि लंबे समय तक मानसिक थकान बनी रहती है। वहीं शांति दिमाग को गहराई से ठीक करने का काम करती है, मानो यह एक नेचुरल “रीचार्ज बटन” हो।
 

Mental and Psychological Benefits What happens if you turn off your mobile devices for two hours Digital Detox
दिनचर्या का हिस्सा - फोटो : Adobe Stock

दिनचर्या का हिस्सा
इस आदत को अपनाना भी बेहद आसान है। रोजाना कुछ समय के लिए अपने सभी गैजेट्स बंद कर दें और किसी शांत जगह पर अकेले बैठें। शुरुआत में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे दिमाग इस सुकून को पसंद करने लगेगा।

विज्ञापन
Mental and Psychological Benefits What happens if you turn off your mobile devices for two hours Digital Detox
दिनचर्या का हिस्सा - फोटो : Adobe Stock

विशेषज्ञों का मानना है कि यह छोटा-सा बदलाव लंबे समय में बड़ा असर डाल सकता है। शांति सिर्फ आराम का नाम नहीं, बल्कि यह दिमाग की गहरी देखभाल है। अगर हम इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो हमारा दिमाग न सिर्फ ज्यादा तेज और मजबूत बनेगा, बल्कि हम खुद को मानसिक रूप से ज्यादा संतुलित और खुश भी महसूस करेंगे।

Cloud Fun Facts: लाखों टन वजन लेकर भी आसमान में टिके रहते हैं बादल, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Spacebar: कीबोर्ड में सबसे बड़ा क्यों होता है 'स्पेस बार'? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed