Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची और उसकी मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची लेटी हुई है और उसका अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mother Fake Ultrasound Prank Viral Video: आज के समय में माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक यह है कि, वे अपने बच्चों को बाजार में मिलने वाले जंक फूड, पैकेट वाले स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य अस्वास्थ्यकर चीजें खाने से कैसे रोकें? बच्चे अक्सर इन चीजों की ओर आकर्षित होते हैं, लेकिन इनके अधिक सेवन से उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए माता-पिता उन्हें पौष्टिक और घर का बना भोजन खाने की आदत डालने की कोशिश करते हैं और उसे खिलाने के लिए अलग-अलग तरीके भी अपनाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मां बेटी के साथ कुछ ऐसा करती है, जिसे देख आप भी कहने को मजबूर हो जाएंगे कि हमें ये पहले क्यों नहीं पता था?
Viral Video: कुशीनगर के शिक्षकों ने निकाला बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने का अनोखा तरीका, देंखे वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं, एक बच्ची लेटी हुई है और उसका अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। सामने लगी स्क्रीन पर पेट के अंदर का व्यू दिख रहा है और उसमें एक कनखजूरे जैसा कीड़ा रेंगता दिखाई दे रहा है। पहली नजर में देखने पर ये सब सच और रियल लगता है लेकिन जैसे ही नजर स्क्रीन से हटती है वैसे ही पता लगता है कि ये तो बच्ची के साथ प्रैंक हो रहा है। जी हां, बच्ची फास्ट फूड ज्यादा खाती है इसलिए उसके मन में डर पैदा करने के लिए मां ने ये चाल चली।
बता दें कि, स्कैन करने के लिए मां ने माउस का उपयोग किया जिसे बच्ची के पेट पर लगातार घुमाया जा रहा है। बच्ची का गंभीर चेहरा देखने लायक है और उसे शायद समझ आ चुका है कि बाहर का खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
बेटी के साथ अल्ट्रासाउंड के इस मजेदार प्रैंक के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक 12 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग लगाया है दीदी, पर्मानेंट इलाज बांध दिया। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा- लगता है अब मुझे भी यही करना पड़ेगा, बच्चे घर का खाना खाते ही नहीं हैं।
Viral Video: ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, रियल लाइफ हीरो बना डिलीवरी मैन, लोग कर रहे बहादुरी को सलाम
Viral Video: एयरपोर्ट पर आर्टिस्ट ने अंजान विदेशी महिला को दिया ऐसा सरप्राइज, पल भर में जीत लिया दिल