फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   water waves like sea mysterious well spotted in morbi gujarat people amazed Video goes viral on internet

Video: कुएं में समुद्र की तरह हिलोरे मार रहा है पानी, वायरल हुआ गुजरात का रहस्यमयी कुंआ, अधिकारी भी हैरान

Fri, 07 Aug 2026 01:53 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 01:53 PM IST
सार

Viral Video: गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में रहस्यमयी कुएं में समुद्र की तरह लहरें उठ रही है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद अधिकारी भी हैरान हैं। 

विज्ञापन
water waves like sea mysterious well spotted in morbi gujarat people amazed Video goes viral on internet
कुएं में समुद्र की तरह हिलोरे मार रहा है पानी, वायरल हुआ गुजरात का रहस्यमयी कुंआ - फोटो : AI

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक रहस्यमयी कुएं अजीबोगरीब हलचल दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। कुएं में हो रही रहस्यमयी घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। 

विज्ञापन


क्या हो रहा है कुएं में?

राज्य के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में रहस्यमयी कुंआ स्थित है। इस कुएं का पानी बीते चार दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा है। वीरपार्डा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे यह कुंआ स्थित है। कुएं में हो रही हलचल की वजह से लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है। 
विज्ञापन


हलचल की जांच के आदेश 

कुएं में हो रही रहस्यमयी घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने लहरों की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। इस रहस्यमयी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या लोग पहुंचसरहे हैं। कुएं का पानी अपने आप समुद्र की लहरों की हिलता-डुलता दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो  

 

समय-समय पर होती है घटना

कुएं में दो दिन पहले भी ऐसी ही हलचल देखी गई थी। इसके बाद फिर बंद हो गई। इसके बाद फिर कल दोपहर तीन बजे कुएं में रहस्यमयी हलचल शुरू हो गई। आखिर कुएं में हो रही हलचल के पीछे की वजह क्या है, जिसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह क्षेत्र भूकंप प्रभावित (सीस्मिक) जोन में आता है। इसलिए ऐसा हो सकता है कि भूगर्भीय गतिविधियों की वजह से ऐसा हो रहा हो। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Viral Video: इश्क में ऐसी दीवानगी, स्ट्रीट लाइट के पोल पर चढ़ा आशिक, नीचे उतारने के लिए रोकना पड़ा ट्रैफिक

अधिकारी भी हैरान 

गांव में पहुंचे संबंधित अधिकारी भी कुएं के पानी को देखकर हैरान हो गए। भूस्तर अधिकारियों का कहना है कि प्रतीत हो रहा है कि यह हलचल भू-वैज्ञानिक वजहों से हो रही है। प्रारंभिक जांच में भारी बारिश के कारण कुएं के रीचार्ज होने और तेज हवा की वजह से पानी में हलचल होने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने साफ किया है कि भूकंप जैसी किसी भी गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। कुएं के पानी क्यों और किस वजह से हिल रहा है इस  मामले की आगे भी निगरानी और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed