{"_id":"69c11a243b9b5a30040ffa2b","slug":"mp-students-spotted-a-lizard-in-the-food-in-rgpv-canteen-but-canteen-staff-ate-it-calling-capsicum-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में मिली छिपकली, शिकायत करने पर कर्मचारी ने बताया शिमला मिर्च और खा गया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में मिली छिपकली, शिकायत करने पर कर्मचारी ने बताया शिमला मिर्च और खा गया
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की कैंटीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, छात्रों ने खाने में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है।
विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में मिली छिपकली
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का है। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय विवाद में आ गया है। दरअसल, विश्वविद्यालय के कैंटीन के खाने में छिपकली निकली, जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
Trending Videos
छात्रों ने कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला 18 मार्च का है। इस दिन गांधीनगर स्थित कैंपस में कुछ छात्र कैंटीन में खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान छात्रों ने सब्जी में एक मरी हुई छिपकली देखी, जिसकी शिकायत उन्होंने वहां मौजूद कैंटीन के कर्मचारियों से की। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कर्मचारी ने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाकर कहने लगा यह तो शिमला मिर्च और खा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि जब उन्होंने कैंटीन कर्मचारी को इसके बारे में बताया, तो उसने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाकर खुद खा लिया और दावा किया कि वह शिमला मिर्च का टुकड़ा है। लेकिन छात्रा ने कहा कि उसका कुछ हिस्सा प्लेट में बचा रह गया, जिससे उनकी आशंका और बढ़ गई।
भोपाल के RGPV (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के मेस के खाने में छात्र को छिपकली मिली। लेकिन मेस संचालक ने इसे मानने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे रसोइए ने भी मना करते हुए उसे खा लिया और कहा कि यह तो शिमला मिर्च है। pic.twitter.com/E0JpkrHSCp
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) March 23, 2026
Viral Video: स्वीडन की जेल का वीडियो हुआ वायरल, सुविधाएं देखकर खुली रह जाएंगी आंखें, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
छात्रों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों के विश्वविद्यालय की कैंटीन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों ने कहना है कि वह कर्मचारी के व्यवहार से डर गए थे, कोई खुद को सही साबित करने के लिए ऐसी चीज कैसे खा सकता है।
Viral Video: बाप-बेटी की जोड़ी ने बदतमीज दिल गाने पर मचाया ऐसा धमाल, करोड़ों बार देखा गया वीडियो
समिति करेगी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जांच के लिए एक समिति गठित की है। संस्थान के निदेशक सुधीर भदौरिया ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। अगर जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।