Melody Memes: पीएम मोदी और मेलोनी के बीच का दोस्ताना मोमेंट हुआ वायरल, खास तोहफे को लेकर बने मजेदार मीम्स
PM Modi and Italian PM Melonis New Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे, जहां रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट भेंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Modi Gift to Meloni: रातनीति की दुनिया अक्सर औपचारिकता और गंभीरता से भरी होती है, लेकिन जब इसमें हल्की मुस्कान और अपनापन घुल जाता है तो वह पल यादगार बन जाता है। एक ऐसा ही दिलचस्प नजारा कुछ ही घंटो पहले सामने आए एक वीडियो में देखने को मिला, जब भारत और इटली के शीर्ष नेताओं की जोड़ी ने खास तोहफा लोगों के बीच साझा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे, जहां रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर जमकर वायरल होते हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन इस बार की चर्चा कुछ खास नजर आ रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत की लोकप्रिय ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट भेंट किया। इस छोटे से लेकिन दिलचस्प अंदाज ने हाई-प्रोफाइल मीटिंग को एक दोस्ताना टच दे दिया। यही वजह है कि यह पल सोशल मीडिया पर लोगों का पसंदीदा बन गया।
मेलोनी ने खुद इस खास लम्हे का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी उन्हें टॉफी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने साधारण लेकिन प्यारा सा कैप्शन लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।”
देखें वीडियो
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर ‘मेलोडी’ ट्रेंड करने लगा। यूजर्स इस मजेदार पल पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती दोस्ती और सहज रिश्ते की झलक बताया, तो कुछ ने इसे कूटनीति में मिठास घोलने वाला पल कहा।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच खासा दोस्ताना माहौल देखने को मिला। डिनर के बाद पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक ‘कोलोसियम’ का साथ में दौरा भी किया। इस दौरान दोनों को बातचीत करते और इस विश्व प्रसिद्ध धरोहर का जायजा लेते देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें मजेदार मीम्स
इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। आइए एक नजर इन मीम्स पर भी डालते हैं।
Me and boys after Modi ji gifted Melody to Meloni ji : pic.twitter.com/nVOnZJkP8s
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) May 20, 2026
Meloni : After meeting modi ji 😭
— 𝑻𝒐𝒎𝒎𝒀...! (@_the_Saviour) May 19, 2026
Asalu ah glow enti thata🔥. https://t.co/QGV5WCigyo pic.twitter.com/mQ7rm6owhd
Public ka bhi full support 😁 #Melodi pic.twitter.com/5IlousisXu
— Byomkesh (@byomkesbakshy) May 20, 2026