सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pakistan bonded labour viral video aaron hutchings frees brick kiln family modern slavery story

Video: अंग्रेज से लिपटकर रोती महिला का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्यों पूरी दुनिया में पाकिस्तान की हो रही थू-थू

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 19 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: पाकिस्तान में अंग्रेज से लिपटकर एक महिला का रोते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। अंग्रेज ने महिला को बंधुआ मजदूरी से मुक्ति दिलाई है। 

pakistan bonded labour viral video aaron hutchings frees brick kiln family modern slavery story
अंग्रेज से लिपटकर रो रही पाकिस्तानी महिला का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : Instagram/aaronhutchings77
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। इसमें विदेशी शख्स से एक महिला लिपटकर रोती दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला पाकिस्तान की एक बंधुआ मजदूर है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसका परिवार 130 साल से पीढ़ी दर पीढ़ी एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम कर रहा था। अब एक अंग्रेज ने उसे गुलामी से छुटकारा दिलाया है। इसके बाद महिला भावुक हो जाती है और अंग्रेज से लिपटकर रोने लगती है। 

Trending Videos


पाकिस्तान में बंधुआ मजदूरी आम बात है। पड़ोसी देश में हजारों ईंट भट्ठों पर गलत तरीके से हजारों परिवार को फंसाया गया है और उनसे दशकों से पीढ़ी दर पीढ़ी बंधुआ मजदूरी करवाई जा रही है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की क्रूर सच्चाई दुनिया के सामने आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें कैप्शन में लिखा है दिन 5 (दूसरा परिवार) चेतावनी (रुला देने वाला क्षण)। आगे लिखा है कि जब हम पहली बार उनके पास गए, तो यही हुआ। मुझे लगता है कि वह जानते थे कि गुलामी से आजाद किया जाने वाला है। 
विज्ञापन


Baba Vanga: पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए क्या है सच्चाई


View this post on Instagram

A post shared by Aaron Hutchings (@aaronhutchings77)




Weird Video: सीढ़ी की जगह पत्नी पर खड़े होकर ठीक किया पंखे की तार, वीडियो देख याद आ जाएगा अमिताभ का गाना

आरोन हचिंग्स गुलामी का अंत करो कैंपेन से जुड़े हैं और पाकिस्तान में ईंट भट्ठियों और दूसरी जगह पीढ़ी दर पीढ़ी बंधुआ मजदूरी में फंसे लोगों को छुड़ा रहे हैं। आरोन ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उनका दावा है कि ईंट भट्ठा मालिकों को उन मजदूरों के बदले उन्होंने कर्ज लौटाया है। इसके बाद बंधुआ मजदूर गुलामी की जंजीर से आजाद हो गए। 


View this post on Instagram

A post shared by E-man (@emanmc)




Pyramids Alien: एलियंस से बात करने के लिए बनाए गए थे मिस्र के पिरामिड, वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला दावा

इस अभियान से जुड़े एक्टिविस्ट पाकिस्तान समेत उन देशों में सक्रिय हैं। जहां गैरकानूनी तरीके से लोगों को फंसाकर बंधुआ मजदूरी कराया जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में लगभग 20 हजार ईंट भट्ठों पर 40 लाख लोग बंधुआ मजदूरी कर रहे हैं। इन मजदूरों के परिवार वालों ने दशकों पहले कभी भट्ठा मालिकों से कर्ज लिया था। जब उनके परिवार वालों ने कर्ज चुका नहीं पाए, तो बेटे-पोटो को कर्ज चुकाने के काम पर लगा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed