सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Woman Purchased Mango For Rupees 1800 In The Name Of Chemical Free But All Were Pale And White

Viral: ऑर्गेनिक बताकर महिला को बेच दिए 1800 रुपये में केमिकल वाले आम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पैसे करने पड़े वापस

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 19 May 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आम खाने वाले लोगों की आंखें खोलने वाला है। महिला को दुकानदार ने ऑर्गेनिक बताकर 10 किलो आम 1800 में बेच दिए। 

Viral Woman Purchased Mango For Rupees 1800 In The Name Of Chemical Free But All Were Pale And White
ऑर्गेनिक बताकर महिला को बेच दिए 1800 रुपये में केमिकल वाले आम - फोटो : एक्स/@NalinisKitchen
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: इन दिनों आम का मौसम है। बाजार में कई तरह के आम मिल रहे हैं। लेकिन आम में केमिकल न हो इसे लेकर लोगों के मन में शक होता है। अक्सर लोग इनके असली होने की जांच के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कई लोगों को लगता है कि महंगा आम है, तो केमिकल फ्री होगा। एक महिला को यह यकीन करना भारी पड़ गया। 



अक्सर ऐसा होता है महंगे आम खरीदने के बाद भी ऑर्गेनिक आम नहीं मिलता है। यह देखने में सुंदर तो दिखेंगे, लेकिन  नेचुरल और मीठे नहीं होते। एक महिला के साथ भी यही धोखा हुआ। अब महिला ने आम खरीदने की पूरी सोशल मीडिया पर बताई है। महिला का नाम नलिनी उनागर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आमों का सीजन आ गया है और साथ में आम से जुड़े फर्जीवाड़े भी शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले उन्होंने 1800 रुपये के 10 किलो आम खरीदे थे। दुकानदार ने उनसे कहा था कि ये पूरी तरह से केमिकल फ्री आम हैं। सभी आम बाहर से सुंदर और मीठे दिख रहे थे, लेकिन काटने के बाद सच्चाई सामने आई। बाहर से सुदंर दिखने वाले आम अंदर से कूड़ा थे। देखने में बिल्कुल सफेद और खाने में फीका। 
विज्ञापन
Trending Videos

Asteroid: धरती के बेहद नजदीक से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, टकराया तो पूरे शहर को कर सकता है तबाह!

महिला ने बताया कि इसके बाद वो आम लेकर दुकानदार के पास पहुंची। वो दूसरे ग्राहकों को भी ऐसा ही चूना लगा रहा था। नलिनी ने उनसे पूछा कि आम कितने रूपये का है, उसने बताया कि 1800 के 10 किलो। फिर उन्होंने दुकान से कहा कि अगर आम खराब निकलते हैं, तो वापस लोगे, तो उसने कहा कि हां वापस कर देना। आम में कोई केमिकल नहीं हैं और सीधे फार्म से आए हैं। तो वापस कर लो, नलिनी के इतना कहते ही दुकानदार परेशानी समझ गया था। उसने बिना किसी सवाल के सभी आम वापस ले लिए।



Loco Pilot: ट्रेन चलाक को क्यों कहा जाता है लोको-पायलट? जानें कैसे पड़ा ये नाम


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है कि पहले एक आम खरीदें, अगर सही होता तो ही फिर आम खरीदें। एक अन्य शख्स ने कहा कि सिर्फ 10 प्रतिशत आम ही  ऑर्गेनिक होते हैं।

कैसे पता करें कि आम में केमिकल नहीं है? 

आम में केमिकल मिलाया गया है या नहीं। आम ऑर्गेनिक है। इसकी जांच के लिए कुछ जांच कर सकते हैं। आम को पानी में डालें, क्योंकि पानी में नेचुरल आम डूब जाता है और केमिकल वाला आम तैर सकता है। नेचुरल आम पूरी तरह पीले नहीं होते। उनमें हरे और कई बार गाढ़े रंग के निशान पड़े होते हैं। प्राकृतिक रूप से पके आम के डंठल पास से मीठी खुशबू आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed