{"_id":"6a7c0d6c7d3f8050b4001edb","slug":"railway-ac-coach-shock-passengers-garbage-found-inside-air-duct-viral-video-sparks-civic-sense-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रेलवे कर्मचारी ने खोला AC का डक्ट, अंदर का नजारा देख उड़ गए होश; वायरल वीडियो पर भड़के लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रेलवे कर्मचारी ने खोला AC का डक्ट, अंदर का नजारा देख उड़ गए होश; वायरल वीडियो पर भड़के लोग
Wed, 12 Aug 2026 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:44 AM IST
सार
Video: एसी कोच में कम ठंडक की वजह सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि यात्रियों की लापरवाही भी हो सकती है। वायरल वीडियो में रेलवे कर्मचारी ने एसी डक्ट से चाय के कप, चिप्स के पैकेट और रैपर समेत ढेर सारा कचरा निकाला। कर्मचारी के मुताबिक, कुछ यात्री एयर आउटलेट की ग्रिल हटाकर उसी जगह कूड़ा डाल देते हैं, जिससे समय के साथ एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
एसी के डक्ट में ठूंसा कचरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @arvindkharwarvlog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को कई बार शिकायत रहती है कि कोच में ठीक से ठंडक नहीं मिल रही। आमतौर पर ऐसी परेशानी को एसी में तकनीकी खराबी या रखरखाव की कमी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इसकी एक ऐसी वजह सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक रेलवे कर्मचारी ने एसी का डक्ट खोला तो उसके अंदर से कूड़े का ढेर निकल आया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में रेलवे का एसी रखरखाव कर्मचारी ट्रेन के अंदर एयर आउटलेट की जांच करता नजर आ रहा है। वह स्क्रूड्राइवर की मदद से डक्ट खोलता है। इसके बाद जैसे ही वह अंदर हाथ डालकर कचरा निकालना शुरू करता है, एक के बाद एक चाय के इस्तेमाल किए हुए कप, चिप्स के पैकेट, टॉफी के रैपर और दूसरी चीजें बाहर निकलने लगती हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
एसी के डक्ट में ठूंसा कचरा
कर्मचारी ने बताया कि ऊपरी बर्थ पर सफर करने वाले कुछ यात्री कई बार एयर आउटलेट को ढकने वाली छोटी ग्रिल को हटा देते हैं या उसे नुकसान पहुंचा देते हैं। इसके बाद उस जगह बने छेद में कचरा डालना शुरू कर देते हैं। समय के साथ यही कचरा डक्ट के अंदर जमा होता रहता है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
कर्मचारी के मुताबिक डक्ट के अंदर ज्यादा कचरा जमा होने से हवा के रास्ते में रुकावट आ सकती है। इसका असर एयरफ्लो पर पड़ता है और कोच की कूलिंग भी प्रभावित हो सकती है। यानी एसी कोच में कम ठंडक की वजह हर बार मशीन की खराबी ही हो, यह जरूरी नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। कई यूजर्स ने यात्रियों के इस रवैये की आलोचना की। लोगों का कहना था कि एसी वेंट को कूड़ेदान समझकर इस्तेमाल करना गलत है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, "इस देश को सुधारा नहीं जा सकता।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि लोगों में नागरिकता की भावना बिल्कुल नहीं है। एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि भारतीय किसी भी प्रीमियम सेवा के हकदार नहीं हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इसका समाधान भी बताया। एक यूजर ने सुझाव दिया कि यात्रियों के पास कूड़ा फेंकने के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए और हर सीट के पास कूड़ेदान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रेन में गंदगी फैलाती एक महिला का वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने यात्रियों के सिविक सेंस पर सवाल उठाए थे।