फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Books Rapido Bike Taxi in Noida Car Arrives Instead Driver Insists Her to Get In

Viral: नोएडा में रात के अंधेरे में महिला के साथ हुआ खौफनाक खेल, बाइक बुक की, कार लेकर पहुंचा ड्राइवर

Wed, 12 Aug 2026 11:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Aug 2026 11:19 AM IST
सार

Video: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर रात में बाइक टैक्सी बुक करने वाली महिला उस समय डर गई, जब बुकिंग में दिखाई गई बाइक और राइडर की जगह एक कार पहुंची। महिला के मुताबिक, कार में मौजूद व्यक्ति ने उसे बार-बार बैठने के लिए कहा। महिला के विरोध और चिल्लाने के बाद वह वहां से चला गया। बाद में महिला ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना साझा की, जिस पर रैपिडो ने भी प्रतिक्रिया दी।
 

विज्ञापन
Woman Books Rapido Bike Taxi in Noida Car Arrives Instead Driver Insists Her to Get In
ऐप पर बाइक, सामने खड़ी थी कार - फोटो : AI

विस्तार

रात का वक्त हो और सामने वही सवारी न पहुंचे जिसे आपने ऐप पर बुक किया है तो घबराहट होना स्वाभाविक है। नोएडा में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसने रात में घर जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की, लेकिन उसे लेने बाइक की जगह एक कार पहुंच गई। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि कार में मौजूद शख्स उसे बार-बार कार में बैठने के लिए कहता रहा। इस पूरी घटना को महिला ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर मोनी शांडिल्य ने अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे वह नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार पर मौजूद थीं। घर जाने के लिए उन्होंने रैपिडो की बाइक टैक्सी बुक की थी। ऐप पर राइड की जानकारी में हीरो स्प्लेंडर बाइक और राइडर का नाम अनमोल मिश्रा दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन




बाइक नहीं, कार लेकर पहुंचा राइडर
मोनी के मुताबिक कुछ देर बाद जब राइडर उन्हें लेने पहुंचा तो सामने बाइक नहीं, बल्कि एक कार थी। कार में मौजूद व्यक्ति वही था, जिससे उनकी फोन पर बात हो रही थी। हालांकि, वह ऐप पर दिखाई दे रही राइडर प्रोफाइल से मेल नहीं खा रहा था। यही बात मोनी को परेशान करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइडर ने महिला ने बनाया बहाना
महिला ने बताया कि उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई है, इसलिए वह कार लेकर आया है। इसके बाद उसने मोनी से कार में बैठने के लिए कहा। मोनी ने मना कर दिया, लेकिन उनके अनुसार, वह व्यक्ति लगातार कार में बैठने की जिद करता रहा। स्थिति बिगड़ती देख मोनी डर गईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद कार सवार शख्स ने कहा कि ठीक है, वह जा रहा है और राइड कैंसिल कर देगा। हालांकि, आखिर में मोनी ने खुद ही राइड कैंसिल कर दी।


महिला ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
घटना के बाद मोनी ने सोशल मीडिया पर पूरी बात साझा की। पोस्ट सामने आने के बाद लोगों ने महिला की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। वहीं, उनकी पोस्ट पर रैपिडो की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed