सब्सक्राइब करें

ये है इतिहास का सबसे अमीर आदमी, जहां भी जाता सोना लुटाता

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
richest man in history ever Mansa Musa or Musa I of Mali empire
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा - फोटो : Social media

क्या आप इतिहास के सबसे अमीर आदमी को जानते हैं? कहते हैं कि उसके पास इतनी संपत्ति थी, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। इस शख्स का नाम है मनसा मूसा प्रथम, जो टिम्बकटू का राजा था। आज के समय में टिम्बकटू अफ्रीकी देश माली का एक शहर है। मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत किया था, जब वहां सोने के भंडार हुआ करते थे। कहते हैं कि उसके राज में एक साल में लगभग 1000 किलो सोने का उत्पादन होता था। 

Trending Videos
richest man in history ever Mansa Musa or Musa I of Mali empire
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा - फोटो : Social media

दरअसल, मनसा मूसा का असली नाम मूसा कीटा प्रथम था, लेकिन राजा बनने के बाद वो मनसा कहलाए। मनसा का मतलब बादशाह होता है। बीबीसी के मुताबिक, मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
richest man in history ever Mansa Musa or Musa I of Mali empire
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा - फोटो : Social media

1312 ईस्वी में मनसा मूसा माली साम्राज्य का शासक बना था। करीब 25 साल के अपने शासनकाल में उसने कई मस्जिदों का निर्माण कराया था, जिनमें से कई तो आज भी मौजूद हैं। टिम्बकटू का जिंगारेबेर मस्जिद मनसा मूसा के दौर में बनी उन्हीं मस्जिदों में से एक है। 

richest man in history ever Mansa Musa or Musa I of Mali empire
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा - फोटो : Social media

मनसा मूसा से जुड़ी एक कहानी दुनियाभर में मशहूर हैं। कहते हैं कि 1324 ईस्वी में मनसा मूसा मक्का की यात्रा पर निकला था। इस दौरान उसके काफिले में करीब 60 हजार लोग शामिल थे, जिनमें से 12 हजार तो केवल उसके निजी अनुयायी थे। इसके अलावा मनसा मूसा जिस घोड़े पर सवार थे, उससे आगे 500 लोगों का एक दस्ता था और सबके हाथ में सोने की एक-एक छड़ी थी। 

विज्ञापन
richest man in history ever Mansa Musa or Musa I of Mali empire
इतिहास का सबसे अमीर आदमी मनसा मूसा - फोटो : Social media

कहते हैं कि मनसा मूसा के काफिले में 80 ऊंटों का एक जत्था भी था और हर ऊंट पर 136 किलो सोना लदा था। कहा जाता है कि मनसा मूसा इतने उदार थे कि जब वो मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजरे तो वहां उन्होंने गरीबों को इतना दान दे दिया कि उस इलाके में बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed