फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rusty Paint Can Hidden Under a 100 Year Old House Stuns Family with Cash Filled Surprise

Viral Video: 100 साल पुराने घर के जंग लगे डिब्बे ने बदल दी किस्मत, अंदर निकली ऐसी चीज कि उछल पड़ा परिवार

Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM IST
सार

Video: ब्रिटेन में रहने वाले एक दंपति की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब उन्होंने अपने 100 साल से भी पुराने घर की सीढ़ियों के नीचे छिपे एक जंग लगे पेंट के डिब्बे को खोला। 

विज्ञापन
Rusty Paint Can Hidden Under a 100 Year Old House Stuns Family with Cash Filled Surprise
डिब्बे के अंदर मिले पैसे - फोटो : AI

विस्तार

यह खबर किसी फिल्मी कहानी जैसी जरूर लगती है, लेकिन ब्रिटेन के एक परिवार के लिए यह हकीकत बन गई। सोचिए जब आर्थिक तंगी से जूझ रहा कोई परिवार अपने पुराने घर के एक भूले-बिसरे कोने में ऐसा राज छिपा हुआ पाए, जो उनकी मुश्किलें काफी हद तक कम कर दे। कुछ ऐसा ही अनुभव ब्रिटेन में रहने वाली लुईसा और उनके पति डैन ने किया, जिनकी किस्मत एक जंग लगे पुराने पेंट के डिब्बे ने बदल दी। इस अनोखी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इसे दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
एक रिपोर्ट की मानें तो यह कपल 1900 से भी पहले बने एक पुराने घर में रहता है। घर की सीढ़ियों के नीचे एक बंद जगह थी, जिसे लेकर दोनों के मन में लंबे समय से जिज्ञासा थी। आखिरकार उन्होंने वहां लगी दीवार हटाने का फैसला किया। जैसे ही दीवार टूटी अंदर कोयले के टुकड़ों के बीच एक जंग लगा हुआ पुराना पेंट का डिब्बा दिखाई दिया। डिब्बे की हालत इतनी खराब थी कि उस पर कीड़े-मकोड़े रेंग रहे थे और उसमें से अमोनिया जैसी तेज बदबू आ रही थी। इसी वजह से कपल ने कई महीनों तक उसे खोलने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन


सच जानने के लिए खोला डिब्बा
काफी समय बाद दोनों ने तय किया कि अब इस डिब्बे का सच जानना चाहिए, उन्होंने पूरा पल रिकॉर्ड करने के लिए फोन का कैमरा ऑन किया और धीरे-धीरे डिब्बे का ढक्कन खोला। अगले ही पल जो नजारा सामने आया, उसने उन्हें पूरी तरह हैरान कर दिया। डिब्बे के अंदर 1970 के दशक की ब्रिटिश करेंसी की गड्डियां रखी हुई थीं। इन नोटों की कुल कीमत एक हजार पाउंड यानी करीब 1.27 लाख रुपये से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिब्बे के अंदर मिले पैसे
लुईसा ने बताया कि उन्हें कभी अंदाजा भी नहीं था कि इस पुराने और बदबूदार डिब्बे के अंदर पैसे मिल सकते हैं, उनके मुताबिक यह अनुभव पूरे परिवार के लिए बेहद खास रहा खासकर उनके बच्चों के लिए, जिन्हें यह किसी जादुई कहानी जैसा लगा, उनका कहना है कि यह पल उनके परिवार की यादों का हमेशा के लिए हिस्सा बन गया।


आर्थिक परेशानियां हुई दूर
इस खोज की सबसे खास बात यह थी कि यह उस समय हुई, जब लुईसा अपनी नौकरी खो चुकी थीं और परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। अचानक मिले इस पैसे से उन्होंने जरूरी बिलों का भुगतान किया और बच्चों की कुछ छोटी-छोटी इच्छाएं भी पूरी कीं, उनके लिए यह रकम सिर्फ पैसा नहीं बल्कि मुश्किल समय में मिली बड़ी राहत साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed