पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Saanp Ka Video Traffic Policeman Helped Woman Driver By Rescuing Snake From A Car Dashboard

Saanp Ka Video: कार से ऑफिस जा रही थी महिला, डैशबोर्ड पर फन फैलाए बैठा था कोबरा, फिर जो हुआ देख नहीं होगा यकीन

Thu, 02 Jul 2026 05:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

Saanp Ka Video: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से नोएडा जा रही एक महिला ने चलती कार के केबिन में अचानक जहरीला कोबरा देखा। कार के अंदर फन फैलाकर बैठे सांप को देखते ही महिला के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Saanp Ka Video Traffic Policeman Helped Woman Driver By Rescuing Snake From A Car Dashboard
कार से ऑफिस जा रही थी महिला, डैशबोर्ड पर फन फैलाकर बैठा था कोबरा - फोटो : एक्स

विस्तार

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह बेहद हैरान और रोंगटे खड़ा करने वाला है। यह पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एलिवेटेड रोड का है। यहां पर नोएडा की तरफ जा रही एक चलती कार के केबिन में अचानक जहरीला कोबरा नजर आया। कार के अंदर फन फैलाकर बैठे सांप को देखते ही महिला के होश उड़ गए, लेकिन वह घबराई नहीं और सूझबूझ से काम लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने अपनी कार को सड़क किनारे सुरक्षित रोका और बाहर निकलकर ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर संभावित बड़े हादसे को टाला। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली मीनाक्षी शर्मा बुधवार को अपनी कार से कार्यालय जा रही थीं। नोएडा जाते समय इंदिरापुरम क्षेत्र की एलिवेटेड रोड पर अचानक कार के अंदर मौजूद कोबरा पर उनकी नजर पड़ी। सांप को देखते ही वह घबरा गईं, लेकिन संयम बनााकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कार को सड़क किनारे रोका और सुरक्षित बाहर निकल आई। कुछ दूरी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को उन्होंने घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पहले ट्रैफिक को सुचारु करवाया। इसके बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक कार के अंदर से कोबरा को बाहर निकालकर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर लिया। इस दौरान  वहां पर भीड़ जमा हो गई।
 

Time Travel: 2118 से लौटकर आए शख्स की डरावनी भविष्यवाणियां, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया, जान कांप जाएगी रूह

बताया गया कोबरा आकार में छोटा था, लेकिन जहरीला होने की वजह से गंभीर हादसा हो सकता था। संभावना है कि सांप पहले से ही किसी तरह कार में घुस गया था और रास्ते में महिला ने उसे देखा। अगर समय रहते सांप दिखाई नहीं देता, तो चलती कार में बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

Viral Video: सड़क किनारे बैठकर स्ट्रीट लाइट के सहारे पढ़ाई करती बच्ची, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला चालक की सूझबूझ और ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से संभावित हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed