पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl dance reel in rain middle of the road when speeding bus approached from behind video goes viral

Viral Video: बारिश में सड़क के बीचों-बीच डांस रील बनाती लड़की और पीछे से आती तेज रफ्तार बस, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Thu, 02 Jul 2026 02:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 02 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर सड़क के बीचों-बीच बारिश में डांस करती एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां उसकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। 

विज्ञापन
Girl dance reel in rain middle of the road when speeding bus approached from behind video goes viral
बारिश में सड़क के बीच रील बनाती लड़की का वायरल वीडियो - फोटो : @rabiyask2021

विस्तार

विज्ञापन

Girl Rain Dance Middle Of The Road Viral Video: बारिश का मौसम आते ही चारों ओर की खूबसूरती और बढ़ जाती है, इन दिनों में प्रकृति का अलग ही रंग देखने को मिलता है। बारिश में कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का मजा लेने लगते हैं। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की सड़क के बीचों-बीच बारिश में डांस करती नजर आ रही है। जहां उसकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। 


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़की तेज बारिश का आनंद लेते हुए सड़क के बीचों-बीच डांस करती नजर आती है। सड़क के दोनों ओर पेड़ दिखाई देते हैं और आसपास ज्यादा आवाजाही भी नहीं है। इसलिए लड़की आराम से डांस करते हुए अपनी रील बना रही होती है। लेकिन तभी पीछे से एक बस तेज स्पीड में आती हुई दिखाई देती है। पीछे से आती बस की स्पीड देखकर कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि लड़की के साथ हादसा हो सकता है, तभी बस बिल्कुल उसके पास आकर रुक जाती है। इसके बाद भी लड़की अपना डांस नहीं रोकती और डांस रील बनाना जारी रखती है। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है

बारिश में सड़क के बीच रील बनाती लड़की के इस वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- बीच सड़क पर कभी भी रील नहीं बनानी चाहिए। छोटी सी लापरवाही कभी कभी बड़ा नुकसान कर सकती है। वीडियो के बैकग्राउंड में श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' का गाना 'परबत से काली घटा टकराई' चल रहा है। 


Viral: करियर ग्रोथ के लिए एक ही कंपनी में टिके रहें या बार-बार बदलें नौकरी? शख्स के वीडियो ने छेड़ी नई बहस

Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
 
वायरल वीडियो पर लोगों के रिेएक्शन

वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मैं तो इंतजार कर रहा था कि ड्राइवर नीचे उतरकर इसे डांटे। दूसरे शख्स ने लिखा- पगला गई है। वहीं कई यूजर्स ने लड़की की लापरवाही पर चिंता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed