{"_id":"6757ec69d7dd0489600ad689","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-in-a-tragic-accident-on-firozabad-highway-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मौत: रात को बाइक से घर आ रहे दोस्त...दर्दनाक हादसे में चली गई दोनों की जान, परिजनों में मचा चीत्कार","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
हाईवे पर मौत: रात को बाइक से घर आ रहे दोस्त...दर्दनाक हादसे में चली गई दोनों की जान, परिजनों में मचा चीत्कार
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक रौंद दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विस्तार
फिरोजाबाद हाईवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना सोमवार रात्रि करीब 8.30 बजे करीब की है। मथुरा के थाना बलदेव अंतर्गत गांव खोदुआ निवासी 45 वर्षीय विशंभर सिंह और आगरा के थाना बरहन अंतर्गत गांव गढ़ी सहजा निवासी 37 वर्षीय जयपाल बाइक से घर लौट रहे थे। वे टूंडला के जरोली पुल की ढलान पर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए ले जा पाती, उससे पूर्व ही विशंभर की मौत हो गई। घायल जयपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालात चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते मे जयपाल ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।