सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shocking Viral Video News Wild Buffalo Crashed Into Bike Showroom Kerala Cctv Video

Video: बेकाबू भैंसे ने बाइक शोरूम में मारी खतरनाक एंट्री, कांच का दरवाजा तोड़ मचाया तहस-नहस, वीडियो वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Animal Viral Video: केरल के कन्नूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इसमें एक जंगली भैंसा शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर घुस जाता है। 

Shocking Viral Video News Wild Buffalo Crashed Into Bike Showroom Kerala Cctv Video
बेकाबू भैंसे ने बाइक शोरूम में मारी खतरनाक एंट्री, कांच का दरवाजा तोड़ मचाया तहस-नहस - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के खतरनाक वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी-कभी विशाल जानवर कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगट खड़े हो जाते हैं। अब इस बीच केरल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक जंगली भैंसा बाइक शोरूम का शीशे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया।

Trending Videos


कैसे बाइक शोरूम में घुसा सांड?

केरल के कन्नूर में एक बाइक शोरूम में शांत माहौल था, लेकिन तभी अचानक एक जंगली भैंसा बाइक शोरूम के टकरा गया और तेज धमाका हुआ। भैंसे ने दरवाजे के टफन ग्लास को तोड़कर अंदर घुस गया। दरवाजा चकनाचूर होकर जमीन पर बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि भैंसे की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह खुद को संभाल नहीं पाया। कांच का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होते ही शोरूम के चिकने फर्श पर फिसल कर गिर गया। गिरने के बाद वह दीवार से टकरा जाता है। इसके साथ वो नई मोटरसाइकिलों को खिलौनों की तरह गिरा देता। अच्छी बात यह रही कि जब भैंसा अंदर घुसा, तो कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था। 




Korean Lover Game: क्या कोरियन लवर है नया ब्लू व्हेल? जिसने ली थी कई बच्चों की जान, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

कहां की है घटना? 

केरल के कुथुपरंबा जिले के पुरक्कल इलाके की यह घटना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भैंसा कन्नवम जंगल से अपने झुंड से भटक गया था और रिहायशी इलाके में आ गया। दहशत के मारे शोरूम के कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से भाग निकले। 

Viral Video: वाइल्डबीस्ट का शिकार करने वाले थे मगरमच्छ, आखिरी मिनट में पहुंचा हिप्पो और ऐसे पलट दी बाजी

अब इस डरावनी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @samakalikam नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है।  मलयालम में कैप्शन लिखा गया- कुथुपरंबा के पुरक्कल इलाके में घबराया हुआ जंगली भैंसा बाइक शोरूम में घुस गया और उसने शोरूम का शीशा और फर्नीचर तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed