सब्सक्राइब करें

Live

IND vs AFG U19 Live Score: 117 पर अफगानिस्तान को दूसरा झटका, खालिद के बाद उस्मान आउट, दीपेश-कनिष्क को सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Feb 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score Today, IND U19 vs AFG U19 World Cup Semi Final 2026 : नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वनडे विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की नजर लगातार छठी बार और ओवरऑल 10वीं बार अंडर-19 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर होगी।

IND U19 vs AFG U19 Live Score: ICC U-19 ODI World Cup 2026 Semi Final India vs Afghanistan Match Scorecard
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:39 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को दूसरा झटका

अफगानिस्तान को 117 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। दीपेश देवेंद्रन ने खालिद को आउट किया था। इसके बाद दूसरी सफलता कनिष्क चौहान ने दिलाई। उन्होंने उस्मान सदत को दीपेश के हाथों कैच कराया। उस्मान 70 गेंद में तीन चौके की मदद से 39 रन बना सके। 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 119 रन है।
02:00 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका

अफगानिस्तान को 13वें ओवर में 53 के स्कोर पर पहला झटका लगा। दीपेश देवेंद्रन ने खालिद को अहमदजई को विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया। वह 39 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल उस्मान सदत और फैसल शिनोजादा क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 61 रन है।
01:07 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: मैच शुरू

अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत हो चुकी है। उस्मान सदत और खालिद क्रीज पर हैं। उस्मान ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत अम्ब्रिश ने की। पहले ओवर में अफगानिस्तान ने छह रन बनाए। 
12:43 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमें शानदार फॉर्म में

अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में अपने ग्रुप-डी में तीन में से तीन मैच जीते थे और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई किया था। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराया था। वहीं, सुपर सिक्स में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराया। वहीं, भारत ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही। फिर सुपर सिक्स में टीम ने जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराया।
12:36 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

अफगानिस्तान: उस्मान सदत, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टैनिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी ओमरजई, वहीदुल्लाह जादरान।
 
12:35 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह टॉस से खुश हैं और पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। दोनों ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल

आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसका बुधवार को सेमीफाइनल में सामना अफगानिस्तान से होगा। इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है। उसने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसने चार बार ट्रॉफी जीती है। इस तरह से भारत रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा।
12:11 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को कम आंकने की भूल पड़ सकती है भारी

भारत ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने सभी पांच मैच आसानी से जीते हैं, जिसमें सुपर सिक्स चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 58 रन की जीत भी शामिल है। भारतीय टीम हालांकि अफगानिस्तान को कम करके आंकने की गलती नहीं करेगी। अफगानिस्तान का भी टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उसने अपने पांच मैचों में से चार जीते हैं। उसे एकमात्र हार श्रीलंका से मिली थी, लेकिन खिलाड़ियों की फॉर्म और खेल के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।
12:11 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: क्यों भारी है भारत का पलड़ा?

  • कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैचों में अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से छह विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 99 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 53 रन है।
  • भारतीय गेंदबाजी की कमान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल और आरएस अंबरीश के हाथ में है। इन दोनों तेज गेंदबाजों को स्पिनर खिलन पटेल का भी अच्छा सहयोग मिला है, जिन्होंने पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं।
  • म्हात्रे और मल्होत्रा गेंदबाजी में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मल्होत्रा ने अभी तक टूर्नामेंट में अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से पांच विकेट लेने के अलावा भारत की तरफ से एकमात्र शतक भी लगाया है।
12:10 PM, 04-Feb-2026

IND vs AFG Live Score: क्यों भारी है भारत का पलड़ा?

  • विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक पांच मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 199 रन बनाए हैं।
  • बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पांच मैचों में दो अर्धशतकों सहित 196 रन बनाकर अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन टीम प्रबंधन चाहेगा कि वह अपने अर्धशतकों को शतकों में तब्दील करें।
  • ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा एक और भारतीय बल्लेबाज हैं जिन पर सभी की नजर रहेगी। उन्होंने ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed