T20 World Cup: चहल की संभावित भारतीय प्लेइंग-11 चौंकाने वाली! ईशान को ही किया बाहर; अपने दोस्त को भी नहीं चुना
युजवेंद्र चहल की संभावित प्लेइंग-11 में ईशान किशन और कुलदीप यादव को बाहर रखना साहसिक लेकिन रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। संतुलित बल्लेबाजी क्रम और आक्रामक गेंदबाजी संयोजन के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब बचाने की मजबूत दावेदारी पेश करता दिख रहा है।
विस्तार
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे ईशान किशन को प्लेइंग-11 में जगह न मिलना सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। चहल ने ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर भरोसा जताया है। संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन साधारण रहा है, इसके बावजूद चहल ने उन पर भरोसा दिखाया। चहल ने इस चयन को लेकर कहा, 'टी20 में मुझे ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो दबाव में भी गेम को कंट्रोल कर सकें।'
चहल की टीम में नंबर तीन पर चोट से वापसी कर रहे तिलक वर्मा को जगह मिली है। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। मिडिल ऑर्डर और फिनिशर की भूमिका हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह निभाएंगे। यह संयोजन टीम को गहराई और पावर दोनों देता है। उन्होंने ईशान पर रिंकू को तरजीह दी, जबकि ईशान ने मध्यक्रम में शानदार फॉर्म दिखाया है।
गेंदबाजी विभाग में चहल ने दो स्पिनर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को चुना है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी। इसी संतुलन के चलते कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है, जिन्होंने 2025 एशिया कप फाइनल के बाद सीमित टी20 मैच खेले हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का लक्ष्य इतिहास रचना है। भारत की नजर घरेलू धरती पर खिताब बचाने वाली पहली टीम बनना और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना है।
.@yuzi_chahal picks his playing XI for India’s opening fixture! 👀 💪🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 3, 2026
Just 4 days to go before the defending champions begin their journey on T20 cricket’s biggest stage with one clear mission: 𝗥𝗘𝗣𝗘𝗔𝗧 & 𝗗𝗘𝗙𝗘𝗔𝗧 history 🔥🤩
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 #INDvUSA |… pic.twitter.com/X9KsBx2CjQ
चहल की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
