फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stephen Hawking: स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड पर किए हैं ये बड़े खुलासे, जिनके बारे में जानकर यकीन नहीं होगा

Wed, 11 Feb 2026 05:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 05:26 PM IST
सार

Stephen Hawking: स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल पर कई रिसर्च किए जिसके बाद भौतिकविदों के पास ब्रह्माण्ड की जो समझ थी उस पर फिर से विचार करना पड़ा। भौतिकविदों का मानना था कि एन्ट्रॉपी तंत्र के आयतन के साथ बढ़ती है।

विज्ञापन
Stephen Hawking has made these shocking revelations on the universe interesting fact in hindi
स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड पर किए हैं ये बड़े खुलासे - फोटो : Adobe Stock

Stephen Hawking: दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक रहे स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने ब्रह्मांड को लेकर कई चौंकाने वाला खुलासे किए हैं। इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में जन्मे स्टीफन हॉकिंग बचपन से ही ब्रह्मांड के बारे में जानना चाहता थे। स्टीफन हॉकिंग 21 साल की उम्र में ही न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी के शिकार हो गए थे और इस बीमारी की वजह से व्हीलचेयर पर आ गए। इस बीमारी के वजह से उनकी आवाज चली गई, लेकिन स्पीच-जनरेटिंग डिवाइस के जरिए वह बात करने लगे। उन्होंने कई सिद्धांतों के बारे में दुनिया को बताया और समझाया। उन्होंने ब्रह्माण्ड के बारे में बहुत सारे रिसर्च किए हैं जिसके माध्यम से कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। इनमें बिंग बैंग और ब्लैक होल समेत कई थ्योरी शामिल हैं। 



ब्लैक होल के बारे में पहले किसी को जानकारी नहीं थी, लेकिन स्टीफन हॉकिंग रहस्यमयी पिंड के रहस्य से पर्दा उठाया। साल 1971 में पहले ब्लैक होल की खोज की गई थी। हॉकिंग ने इनके बारे में कई जानकारियां दी जिससे इनके बारे में जानने में मदद मिली। स्टीफन हॉकिंग ने साल 1974 में ब्लैक हॉल्स पर रिसर्च किया और उसकी थ्योरी मोड़ दी। इसकी वजह से वह विज्ञान की दुनिया के सेलिब्रिटी बन गए। 
 

Stephen Hawking has made these shocking revelations on the universe interesting fact in hindi
स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड पर किए हैं ये बड़े खुलासे - फोटो : Adobe Stock

माना जाता है कि ब्लैक होल का विकिरण की व्याख्या महीन कणों से होती है। सामान्यतया अलग नहीं होने वाले सकारात्मक और ऋणात्मक कणों के जोड़े ब्लैक होल की सीमा पर अलग हो जाते हैं। स्टीफन हॉकिंग ने साल 1974 में इस पर रिसर्च किया जिसके बाद इस विकिरण को हॉकिंग विकिरण या हॉकिंग बेकनस्टीन विकिरण नाम दिया गया। हॉकिंग ने बताया था कि ब्लैक होल से तारों की तरह हमेशा विकिरणों का उत्सर्जन होता है। 
 

Stephen Hawking has made these shocking revelations on the universe interesting fact in hindi
स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड पर किए हैं ये बड़े खुलासे - फोटो : Adobe Stock

स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल पर कई रिसर्च किए जिसके बाद भौतिकविदों के पास ब्रह्माण्ड की जो समझ थी उस पर फिर से विचार करना पड़ा। भौतिकविदों का मानना था कि एन्ट्रॉपी तंत्र के आयतन के साथ बढ़ती है। हॉकिंग की एंट्रॉपी और क्षेत्रफल के संबंधों की कड़ी ने हैरान वाला काम किया। स्टीफन हॉकिंग ने भौतिकविदों और ब्रह्माण्डविदों का नजरिया बदलकर रख दिया। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों की भी ब्लैक होल और अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि को बढ़ा दिया। स्टीफन हॉकिंग वैज्ञानिकों के लिए एक प्रेरणा हैं। 

Solar Eclipse 2026: जानवरों पर सूर्य ग्रहण का क्या होता है असर? जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Stephen Hawking has made these shocking revelations on the universe interesting fact in hindi
स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड पर किए हैं ये बड़े खुलासे - फोटो : Adobe Stock

हॉकिंग ने अपने रिसर्च के बल पर कहा था कि दुनिया को भगवान ने नहीं रची है। उनका कहना था कि दुनिया भौतिक विज्ञान के नियमों का नतीजा है। दुनिया के महान वैज्ञानिकों में शामिल स्टीफन हॉकिंग ने 76 साल की उम्र में 14 मार्च 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

Epstein Files: अब कौन है एपस्टीन के बदनाम आइलैंड का मालिक? जहां प्राइवेट पार्टी करने जाते थे बड़े-बड़े रईस

विज्ञापन
Stephen Hawking has made these shocking revelations on the universe interesting fact in hindi
स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड पर किए हैं ये बड़े खुलासे - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टरों को साबित किया झूठा

न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी की चपेट में इंसान के तंत्रिका तंत्र के काम न करने की वजह से शरीर की मूवमेंट बंद हो जाती है। स्टीफन हॉकिंग बीमारी की इलाज के लिए अस्पताल गए, तो डॉक्टरों ने कहा कि वह 2 साल तक ही जिंदा रह सकते हैं। लेकिन उन्होंने डॉक्टरों की भविष्यवाणी को गलत साबित किया और 76 साल तक जिंदा रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed