{"_id":"5e17404e8ebc3e881633948e","slug":"story-of-the-most-vicious-thief-of-india-dhani-ram-mittal-who-stole-over-thousand-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान का सबसे शातिर दिमाग चोर, जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठ फैसला सुनाता रहा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
हिंदुस्तान का सबसे शातिर दिमाग चोर, जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठ फैसला सुनाता रहा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:38 AM IST
धनी राम मित्तल, यह नाम शायद आपने भी सुना हो, क्योंकि इसे हिंदुस्तान का सबसे शातिर चोर माना जाता है। एक ऐसा चोर, जो धोखाधड़ी से दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर फैसला सुनाता रहा। अब ऐसे चोर को शातिर दिमाग नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे। तो चलिए इस चोर के बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।
Trending Videos
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : file photo
कहते हैं कि धनी राम मित्तल ने 25 साल की उम्र में ही चोरी को अपने पेशा बना लिया था। साल 1964 में उसे पहली बार चोरी करते पुलिस ने पकड़ा था। फिलहाल उसकी उम्र करीब 80 साल हो चुकी है। हालांकि अब किसी को भी नहीं पता कि यह चोर कहां है और कैसा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कहा जाता है कि चोरी के इतिहास में सबसे ज्यादा बार गिरफ्तार किया जाने वाले यह पहला और इकलौता चोर है। आखिरी बार उसे साल 2016 में चोरी करते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। कहते हैं कि धनीराम अब तक करीब एक हजार से ज्यादा गाड़ियां चुरा चुका है। सबसे खास बात ये है कि यह चोर सिर्फ दिन के उजाले में ही चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
धनी राम मित्तल से जुड़ी एक रोचक कहानी है। कई साल पहले उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। चूंकि उस समय जो जज थे, वो कई बार उसे अपनी अदालत में देख चुके थे, इसलिए खीझ कर उन्होंने कहा कि तुम मेरी अदालत से बाहर जाओ। इसके बाद वो जाने के लिए उठ गया। उसके साथ आए दो पुलिसकर्मी भी उठकर उसके साथ बाहर चले गए। इसके बाद वो वहीं से गायब हो गया। जब अदालत में उसका नाम पुकारा गया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि वो तो भाग चुका था। कहा जाता है कि उसने पुलिसकर्मियों को ये कहा था कि जज साहब ने तो उसे जाने के लिए कहा ही था।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
कहते हैं कि धनी राम मित्तल ने एलएलबी की भी पढ़ाई की थी। इसके अलावा उसने हैंडराइटिंग विशेषज्ञ और ग्राफोलॉजी की डिग्री भी हासिल की थी। उसने ये डिग्रियां अपनी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए हासिल की थी। इन डिग्रियों की बदौलत वह गाड़ी चुराता था और उसके फर्जी कागजात तैयार करके उन्हें बेच देता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।