भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला पुणे में शुक्रवार को खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया था, जबकि गुवाहाटी में खेला जाने वाला पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीत पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट तीसरे टी-20 किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं?
INDvSL: इन 11 खिलड़ियों के दम पर साल की पहली सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
ओपनर्सः
शिखर धवन और केएल राहुल टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालेंगे। धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। पिछले मुकाबले में धवन ने 32 रन बनाए थे। वहीं, राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह दूसरे टी-20 में अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 45 रन बनाए थे।
मिडिल ऑर्डरः
कप्तान विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं। हालांकि पिछले मैच मं उन्होंने अय्यर को इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। विराट ने पिछले मैच में नाबाद 30 रन बनाए थे।
ऑलराउंडर/विकेटकीपरः
शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला था। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में रन बनाए थे।
गेंदबाजीः
इंदौर टी-20 में भारतीय तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा था। शार्दुल ने तीन, नवदीप और कुलदीप ने दो-दो विकेट चटकाए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और सुंदर को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा था। भारतीय टीम इसी गेंदबाजों के साथे तीसरे टी-20 में नजर आ सकते हैं।