फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thief stuck fourth floor in building rescued by locals residents and helped video goes viral

Viral Video: चोरी करने आया चोर खुद ही फंस गया, बिल्डिंग वालों ने रेस्क्यू कर फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 13 Jul 2026 11:26 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 13 Jul 2026 11:26 AM IST
सार

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिल्डिंग में चोरी करने आया चोर चौथी मंजिल पर फंस जाता है। उसकी स्थिति देख स्थानीय निवासी मिलकर उसका रेस्क्यू करते हैं। 

विज्ञापन
Thief stuck fourth floor in building rescued by locals residents and helped video goes viral
चोरी करने के दौरान चौथी मंजिल पर फंसा चोर - फोटो : @gharkekalesh

विस्तार

Thief Building Rescued Locals Viral Video: चोरी की घटनाओं से जुड़े वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो चोरों की चालाकी दिखाते हैं, तो कुछ अनोखी, हैरान करने वाली या मजेदार वजहों से देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। इन दिनों एक चोर का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो एक बिल्डिंग में चोरी करने के दौरान वहीं फंस जाता है। 

विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते है कि, एक लड़का बिल्डिंग की बालकनी के पास दीवार पर बैठा हुआ है और नीचे से एक तेज रोशनी उस पर पड़ रही है। ऐसा लगता है कि वह ऊपर की मंजिल पर चोरी करने के इरादे से चढ़ा था, लेकिन बीच में ही फंस गया और आगे-पीछे कहीं नहीं जा सका। बिल्डिंग में नीचे मौजूद  स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसकी मदद के लिए आगे आए। यहां तक कि लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा, खाना खिलाया और घर जाने के लिए किराया भी दिया। 

विज्ञापन

 

बता दें कि,इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- स्थानीय लोगों ने न सिर्फ उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया, बल्कि उसे खाना भी खिलाया और प्यार से समझाया कि वह चोरी जैसा गलत काम दोबारा न करे। इतना ही नहीं लोगों ने उसे घर वापस जाने के लिए टैक्सी का किराया भी दिया। 


Viral Video: शख्स का भेलपुरी बनाने का तरीखा देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: बेटी का तोहफा देख छलक पड़े मां की आंखों से खुशियों के आंसू, भावुक कर देगा वीडियो


चौथी मंजिल पर फंसे चोर का वीडियो देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ऐसी घटनाएं भविष्य में चोरों को और हिम्मत दे सकती हैं, क्योंकि उन्हें लगेगा कि पकड़े जाने पर भी लोग उनके साथ नरमी से पेश आएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- इतिहास में यह शायद इकलौती चोरी होगी जहां चोर को ट्रैवल अलाउंस और खाना दोनों मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed