फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman help thirsty langur to drink water in tap video goes viral on social media

Viral Video: प्यासे लंगूर की मासूम कोशिश देख महिला ने की मदद, पेश की इंसानियत की मिसाल, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 13 Jul 2026 02:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 13 Jul 2026 02:08 PM IST
सार

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने गर्मी से परेशान एक प्यासे बंदर की मदद कर इंसानियत की जो मिसाल पेश की है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
Woman help thirsty langur to drink water in tap video goes viral on social media
महिला ने की प्यासे लंगूर की मदद - फोटो : @adv_nishad_soni

विस्तार

विज्ञापन

Woman Help Thirsty Langur Viral Video: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी पानी की बहुत जरूरत होती है, लेकिन कई बार उन्हें आसानी से पानी नहीं मिल पाता, जिससे वे परेशान हो जाते हैं। ऐसे समय में किसी जरूरतमंद जानवर की मदद करना इंसानियत और दया का एक अच्छा उदाहरण बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक महिला का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने गर्मी से परेशान एक प्यासे बंदर की मदद कर इंसानियत की जो मिसाल पेश की है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। 


Viral Video: चोरी करने आया चोर खुद ही फंस गया, बिल्डिंग वालों ने रेस्क्यू कर फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

 


वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लंगूर काफी देर से नल खोल कर पानी पीने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह उसे खोल नहीं पाता। लंगूर बार-बार नल को छूता है और उसे घुमाने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार वह नाकाम रहता है। उसकी बेचैनी से साफ दिखाई देता है कि, वह काफी देर से प्यासा है और बस किसी तरह से पानी पीना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसी दौरान वहां मौजूद एक महिला की नजर उस लंगूर पर पड़ती है और वह बिना किसी डर या हिचकिचाहट के उसके पास जाकर तुरंत नल खोल अपने हाथ की मदद से उसे पानी पिलाने लगती है। महिला को ऐसा करता देख एक लंगूर और उसके पास आता है और फिर महिला उसे भी अपने हाथों से पानी पिलाती है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adv Nishad Soni (@adv_nishad_soni)


वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि, महिला के हाथ से पानी पीते समय लंगूर का व्यवहार काफी शांत और सहज दिखाई देता है। वह बिना घबराए आराम से पानी पीता है और महिला के प्रति भरोसा जताता हुआ नजर आता है। यह दृश्य इंसान और जानवर के बीच आपसी विश्वास और संवेदनशीलता को दर्शाता है। वहीं महिला भी पूरे धैर्य और प्यार के साथ उसकी मदद करती है। दोनों के बीच के इस यह भरोसे और अपनेपन ने लोगों का दिल छू लिया है। 

 

प्यासे लंगूर को पानी पिलाती महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अगर हर व्यक्ति जानवरों के प्रति ऐसा ही व्यवहार अपनाए, तो दुनिया रहने के लिए और भी बेहतर जगह बन सकती है। दूसरे शख्स ने लिखा-  जानवर बोल नहीं सकते, लेकिन उन्हें भी भूख, प्यास और दर्द महसूस होता है, इसलिए जब भी मौका मिले उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। 

Viral Video: 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा यह शख्स, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

Viral Video: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हजारों LPG सिलिंडर, लोग बोले- भगवान के घर देर है अंधेर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed