फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप, दूसरे वाले के जहर से एक बार में 100 लोगों की हो सकती है मौत

Sun, 12 Jul 2026 06:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 12 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया में सापों को सबसे जहरीले और खतरनाक जीवों में शामिल किया जाता है। सांप बेहद खतरना होते हैं और जहरीले होते हैं। कई सांप ऐसे हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। 

विज्ञापन
Inland Taipan Black Mamba To King Kobra 5 Deadliest Snakes In World
दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : AI

Zara Hatke: दुनिया में सापों की गिनती सबसे जहरीले और खतरनाक जानवरों में होती है। सांप को देखते ही लोगों के रोंगते खड़े हो जाते हैं। कई ऐसे सांप पाए जाते हैं, जिनके काटने पर इंसान की पलभर में ही मौत हो सकती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर वर्ष लगभग 54 लाख लोगों को सांप काटते हैं। पूरी दुनिया में सांप काटने से हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है। आज हम अपनी खबर में दुनिया का पांच सबसे जहरीले सापों के बारे में बताते हैं। 



ब्लैक माम्बा 

अफ्रीका में पाए जाने वाले ब्लैक माम्बा (डेंड्रोस्पिस पॉलीलेपिस) वहां का सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। इसका दो बूंद जहर से ही किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है। मुंह के अंदर गहरे काले रंग की वजह से इसे ब्लैक माम्बा कहा जाता है। यह औसतन 8 फीट लंब होता है और 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकता है। 
 

Inland Taipan Black Mamba To King Kobra 5 Deadliest Snakes In World
दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Adobe Stock

इनलैंड ताइपन 

इनलैंड ताइपन को दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। यह सांप आमतौर पर मध्य ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इस सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि एक बार काटने पर जितना जहर निकलता है उससे 100 लोगों की या फिर एक लाख चूहों की जान जा सकती है। हालांकि, शर्मीला होने के कारण यह सांप बहुत कम बाहर निकलता है। 
 

Inland Taipan Black Mamba To King Kobra 5 Deadliest Snakes In World
दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Adobe Stock

किंग कोबरा 

किंग कोबरा भी दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। यह तीसरा सबसे जहरीला सांप है। यह 18 फीट लंबा हो सकता है। किंग कोबरा 100 मीटर की दूरी तक अपने शिकार को देख सकता है। किंग कोबरा शिकार में इतना ज्यादा जहर छोड़ देता है कि कि एक वयस्क हाथी कुछ घंटों में मर जाता है।

Dance Video: लड़की ने सफेद साड़ी में हरियाणवी गाने पर किया शानदार डांस, वीडियो देखकर लोग कर रहे तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Inland Taipan Black Mamba To King Kobra 5 Deadliest Snakes In World
दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Adobe Stock

सॉ-स्केल्ड वाइपर 

सबसे जहरीले सापों में सॉ-स्केल्ड वाइपर चौथे नंबर पर आता है। कहा जाता है कि सबसे ज्यादा इसके काटने से इंसानों की मौत होती है। यह अक्सर इंसानों के आसपास रहता है, जिसके कारण इसके काटने के केस बहुत अधिक सामने आते हैं। आकार में यह सांप छोटा होता है। यह भारत और पाकिस्तान के अलावा अफ्रीका और मध्य पूर्व में भी मिलता है। 

Viral Video: शख्स का भेलपुरी बनाने का तरीखा देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Inland Taipan Black Mamba To King Kobra 5 Deadliest Snakes In World
दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप - फोटो : Adobe Stock

कोस्टल ताइपन

दुनिया के सबसे तेज और सबसे जहरीले सांपों में कोस्टल ताइपन शामिल है। ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के तटीय जंगलों और गन्ने के खेतों में मिलता है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉपिकल जंगलों की ऊंची झाड़ियों या घास-फूस में विशाल सांप छिपकर रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed