फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meteor Shower: दिन में सूर्य ग्रहण और रात में होगी उल्का की बारिश, आसमान में दिखेगा हजारों साल बाद ऐसा नजारा

Sun, 12 Jul 2026 04:35 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 12 Jul 2026 04:35 PM IST
सार

Meteor Shower: अगस्त के महीने में सूर्य ग्रहण के दिन उल्का का भी बारिश होगी।  खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह बेहद खास मौका होगा। आइए जानते हैं कि इससे जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन
Solar Eclipse And Meteor Shower On Same Day Rare Cosmic Double Whammy Find Out When And How To Watch
दिन में होगा सूर्य ग्रहण और रात में होगी उल्का की बारिश - फोटो : AI

Meteor Shower: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अगस्त का महीना बेहद खास है। अगस्त में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। 12 अगस्त को सूर्य नजर आएगा, तो वहीं 27-28 अगस्त को दुर्लभ आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, दोनों ग्रहण भारत में लोगों नहीं नजर आएंगे। उत्तरी अमेरिका, यूके, आयरलैंड और यूरोप के इलाकों में शानदार सूर्य ग्रहण नजर आएगा।  



सूरज के अस्त होते ही रात में पृथ्वी एक धूमकेतु की तरफ से छोड़े गए मलबे से गुजरेगी। इसकी वजह से साल 2026 की सबसे शानदार उल्का वर्षा भी दिखाई देगी। यह घटना दो अलग-अलग खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन एक ही दिन नजर आएंगी। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि कॉस्मिक डबल व्हैमी यानि एक ही दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण और उल्का बौछार होना अत्यंत दुर्लभ खगोलीय घटना है। इस तरह की घटनाएं इंसान के जीवनकाल में कभी-कभार ही दिखाई देती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसा संयोग सैकड़ों या हजारों वर्षों में एक बार बनता है।
 

Solar Eclipse And Meteor Shower On Same Day Rare Cosmic Double Whammy Find Out When And How To Watch
दिन में होगा सूर्य ग्रहण और रात में होगी उल्का की बारिश - फोटो : adobe stock

दिन में दिखेगा सूर्य ग्रहण और रात में होगी उल्का बारिश

12 अगस्त के दिन सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा और सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा। इससे दिन में कुछ मिनटों के लिए शाम जैसा अंधेरा छा जाएगा। इसी दिन रात को स्विफ्ट-टटल धूमकेतु के मलबे से पृथ्वी होकर गुजरेगी। जब धूल के छोटे कण की पृथ्वी के वायुमंडल में टक्कर होगी तो वे जल उठेंगे जिससे आसमान में चमकदार लकीरें बनेंगी जिन्हें टूटता तारा या उल्का बौछार कहा जाता है। 

 

Solar Eclipse And Meteor Shower On Same Day Rare Cosmic Double Whammy Find Out When And How To Watch
दिन में होगा सूर्य ग्रहण और रात में होगी उल्का की बारिश - फोटो : Freepik

अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है। अमावस्या होने की वजह से रात में आसमान एकदम काला होता है, क्योंकि चांद की रोशनी नहीं होती है। इस वजह से रात में छोटे और हल्के टूटते तारे भी बेहद साफ और चमकदार नजर आते हैं। 

Viral Video: शख्स का भेलपुरी बनाने का तरीखा देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse And Meteor Shower On Same Day Rare Cosmic Double Whammy Find Out When And How To Watch
दिन में होगा सूर्य ग्रहण और रात में होगी उल्का की बारिश - फोटो : freepik

कहां और कैसे दिखाई देगा? 

पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन से गुजरेगा। इन जगहों पर दिन में ही रात की तरह नजारा हो जाएगा। यूरोप जैसे यूके, आयरलैंड, उत्तरी अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका यानि कनाडा और उत्तर-पूर्वी अमेरिका में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, क्योंकि उस समय यहां पर रात होगी। 

Dance Video: लड़की ने सफेद साड़ी में हरियाणवी गाने पर किया शानदार डांस, वीडियो देखकर लोग कर रहे तारीफ

विज्ञापन
Solar Eclipse And Meteor Shower On Same Day Rare Cosmic Double Whammy Find Out When And How To Watch
दिन में होगा सूर्य ग्रहण और रात में होगी उल्का की बारिश - फोटो : AI

कहां दिखाई देगी उल्का की बारिश? 

सूर्य ग्रहण के विपरीत उल्का की बारिश को मौसम साफ होने पर उत्तरी गोलार्ध के अधिकतर हिस्सों में देखा जा सकता है। 12 अगस्त की देर रात से लेकर 13 अगस्त की सुबह का समय तक यह शानदार दिखाई देगा। इस दौरान हर घंटे 60 से 100 तक टूटते तारे देखे जा सकते हैं। इसके लिए टेलीस्कोप या दूरबीन की जरूरत नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed