Viral Video: शख्स का भेलपुरी बनाने का तरीखा देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भेलपुरी बनाने वाले शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bhelpuri viral video: भेलपुरी भारत का एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे इसके हल्के, चटपटे और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। यह खासतौर पर मुंबई की पहचान माना जाता है, लेकिन आज यह देश के लगभग हर शहर में आसानी से मिल जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक भेल पूरी खाना सबको पसंद है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भेलपुरी बनाने वाले एक स्ट्रीट वेंडर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
भेलपुरी एक स्वादिष्ट और चटपटा भारतीय स्ट्रीट फूड है, जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स बड़ी सी प्लास्टिक की बाल्टी में भेलपुरी की सामग्री डालता नजर आता है। इस दौरान वह बाल्टी में बहुत तेजी से अलग-अलग तरह की नमकीने, मसाले और अन्य सामग्री मिलाता है।
लो साथियों शुद्ध भेलपुरी खा लो, सेहत बढ़िया रहेगी 🤣🤣🤣
भाई तो रोबोट से भी तेज कम कर रहा है 😂😂😂 pic.twitter.com/exU5KkwJ2J— DR. HEMANT MAURYA (@DrHemantMaurya) July 10, 2026
वीडियो को डॉक्टर हेमंत मौर्य ने एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- लो साथियों शुद्ध भेलपुरी खा लो, सेहत बढ़िया रहेगी। इसके साथ उन्होंने स्ट्रीट वेंडर की तेज रफ्तार पर भी लिखा- भाई तो रोबोट से भी तेज कम कर रहा है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं, तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। भेलपुरी बनाते समय साफ-सफाई (हाइजीन) का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली अधिकांश सामग्री बिना पकाए सीधे खाई जाती हैं।
भेलपुरी बनाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- सड़क किनारे खाना खाते समय साफ-सफाई पर जरूर ध्यान देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- केवल वीडियो देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने वेंडर की स्पीड की तारीफ की।
Viral Video: बेटी का तोहफा देख छलक पड़े मां की आंखों से खुशियों के आंसू, भावुक कर देगा वीडियो
बता दें कि, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भोजन तैयार करते समय व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ बर्तनों, सुरक्षित पानी और भोजन को दूषित होने से बचाने जैसे बुनियादी स्वच्छता नियमों का पालन करना चाहिए।