Viral Video: बेटी का तोहफा देख छलक पड़े मां की आंखों से खुशियों के आंसू, भावुक कर देगा वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया मां-बेटी के रिश्ते से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी चार साल बाद विदेश से लौटकर अपनी मां को ऐसा सरप्राइज देती है कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Daughter Gives Mother Heartwarming Gift: मां-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे गहरे और भावनात्मक रिश्तों में से एक माना जाता है। मां अपनी बेटी की पहली शिक्षक, मार्गदर्शक और सबसे बड़ी शुभचिंतक होती है। वहीं बेटी भी अपने प्यार, सम्मान और देखभाल से मां के जीवन में खुशियां भरने की कोशिश करती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मां-बेटी के रिश्ते से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपके दिल को छू लेगा।
Viral Video: 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा यह शख्स, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बेटी (वंशिका) अपनी मां के सामने खड़ी नजर आती है। उनकी मां को अंदाजा भी नहीं होता कि अगले कुछ सेकंड में क्या होने वाला है। वंशिका पहले अपने पीछे छिपा एक ज्वेलरी बॉक्स निकालती हैं। जिसको खोलते ही उसमें रखा सोने का नेकलेस सेट देखकर उनकी मां खुद को रोक नहीं पातीं और भावुक होकर रो पड़ती हैं। बेटी उन्हें गले लगाते हुए कहती है कि रो क्यों रही हो? मत रो।
वीडियो को हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- मैं चार साल पहले अपने सपनों को पूरा करने के लिए जर्मनी गई थीं। उन्होंने तब ही तय कर लिया था कि, वह अपनी कमाई से सबसे पहला खास तोहफा अपनी मां के लिए खरीदेंगी। यह उनकी मां के हर त्याग और संघर्ष के लिए एक छोटा-सा धन्यवाद है। वंशिका के मुताबिक, उनकी मां दुनिया की हर खुशी की हकदार हैं और वह पूरी जिंदगी उन्हें रानी की तरह रखना चाहती हैं।
मां-बेटी के भावुक पल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- हर बेटी का सपना होता है कि वह एक दिन अपनी मेहनत की कमाई से मां को कोई ऐसा तोहफा दे, जो उन्हें हमेशा याद रहे। दूसरे शख्स ने लिखा- जिंदगी में जो भी सफलता मिलती है, उसके पीछे माता-पिता की मेहनत और त्याग होता है। वीडियो को अभी तक कई लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
Viral Video: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हजारों LPG सिलिंडर, लोग बोले- भगवान के घर देर है अंधेर नहीं
Viral Video: बेखौफ थार चालक ने एक के बाद एक बाइक सवारों को मारी टक्कर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग