फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral japan woman arrested after allegedly sewing roommates lips shut case

Viral: सुई-धागे से सिल दिए महिला के होंठ, जापान में हुई हैरान करने वाली घटना, मच गया हड़कंप

Sat, 11 Jul 2026 05:28 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 05:28 PM IST
सार

Viral: जापान की एक घटना ने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां पर एक महिला के होंठ को सुई और धागे से सिल दिया गया था। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Viral japan woman arrested after allegedly sewing roommates lips shut case
सुई-धागे से सिल दिए महिला के होंठ, जापान में हुई हैरान करने वाली घटना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral: जापान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। एक महिला किसी तरह घर से अपने घर से पास की दुकान पर गई, लेकिन वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। उसने दुकान के कर्मचारी को एक कागज पर लिखकर मदद मांगी। इसके बाद ऐसा खुलासा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर में रहने वाली 49 वर्षीय मसाए सकुराई को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि उसने एक 42 वर्षीय महिला को घायल किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने कथित तौर पर सुई और धागे की मदद से पीड़िता के होंठ सिल दिए। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला अप्रैल 2025 से आरोपी के घर में रह रही थी, लेकिन वह किसी तरह घर से निकलने में कामयाब हो गई। अगले दिन वह पास की एक दुकान पर गई और वहां मौजूद कर्मचारी को नोट लिखकर मदद मांगी। इसके बाद कर्मचारी ने पूर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बेखौफ थार चालक ने एक के बाद एक बाइक सवारों को मारी टक्कर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

पुलिस का बयान 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि वह पहले घर से निकलने की हिम्मत नहीं कर पाई, क्योंकि वह बहुत डर गई थी। अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया कि आरोपी महिला ने आरोप स्वीकार किया है या नहीं।

क्यों दोनों रह रही थीं साथ? 

सवाल यह है कि क्या दोनों साथ रही थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई महीनों से पीड़िता आरोपी महिला के घर में रह रही थी। इसकी जांच की जा रही है कि आखिर दोनों में क्या संबंध था और वह क्यों वहां पर रह रही थी। इसके साथ ही घर में कौन-कौन था। 

Viral Video: 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा यह शख्स, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान वाले एक व्यक्ति का दावा है कि उसने पहले देखा है कि उस घर में कई लोग रहते थे, जिनमें दो-तीन महिलाएं और किशोर उम्र का एक लड़का था। इन दावों को भी पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी महिला की एक पूर्व सहकर्मी के मुताबिक, कुछ साल पहले सकुराई जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं होता था, उनकी मदद करती थी। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पीड़िता वहां पर कैसे पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed