{"_id":"6a5205c5c007a477550707e6","slug":"hardoi-up-bride-refused-marriage-after-groom-son-pulled-her-pallu-up-news-in-hindi-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: शादी में छोटे भाई की वजह से दूल्हे की हुई पिटाई! दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत कि मंडप बना कुश्ती का मैदान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: शादी में छोटे भाई की वजह से दूल्हे की हुई पिटाई! दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत कि मंडप बना कुश्ती का मैदान
Sat, 11 Jul 2026 02:29 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:29 PM IST
सार
Viral: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दूल्हे के छोटा ने शादी में ऐसी हरकत कर दी कि बवाल मच गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
शादी में छोटे भाई की वजह से दूल्हे की हुई पिटाई!
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: उत्तर प्रदेश के हरदोई में घटी एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यहां पर एक शादी के दौरान लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी है। इसमें दूल्हे के भाई ने ऐसी हरकत की, जिसकी सजा दूल्हे को मिली। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
दरअसल, हरदोई में शादी के दौरान दूल्हे के छोटे भाई ने रस्मों के दौरान कथिततौर पर दुल्हन का पल्लू खींच लिया। इसके बाद शादी के मंडप में ही बवाल मच गया। इसके बाद मामले को लड़की वालों और लड़के वालों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि दूल्हे को भी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब शादी की आखिरी रस्में चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे के भाई ने कथिततौर पर मजाक में दुल्हन का पल्लू खींच दिया। उसकी यह हरकत दुल्हन के पिता को पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों ही पक्षों ते बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस के मुताबाकि, दोनों ही पक्ष के लोगों ने कथिततौर पर शराब पी रखी थी। ऐसे में देखते ही देखते आपस में चल रही बहस हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन
Viral Video: बेखौफ थार चालक ने एक के बाद एक बाइक सवारों को मारी टक्कर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
कहा जा रहा है कि इस हाथापाई में दूल्हे के सिर पर चोट लगी है, तो वहीं लड़ाई में दुल्हन का भाई भी घायल हो गया है। इस घटना की वजह से शादी की रस्में भी रोक दी गईं और दोनों ही पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन पहुंच। बृहस्पतिवार को दोनों ही पक्ष में गांव के मुखिया की उपस्थिति में पुलिस के पास पहुंचे। जहां पर लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया।
Viral Video: 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा यह शख्स, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
अब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। समझौते के बाद गांव लौटकर दोनों ही परिवारों ने बची शादी की रस्में भी पूरी कर लीं।