सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   US Israel Iran War Ayatollah khamenei old video iran missile range 2000 km policy viral

US Israel Iran War: मौत के बाद खामेनेई का बयान हो रहा वायरल, मिसाइल को लेकर कही थी ये बात, अब छिड़ी नई बहस

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

US Israel Iran War: सोशल मीडिया पर ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का उनकी मौत के बाद साल 2017 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो ईरान की मिसाइल नीति को लेकर बात कर रहे हैं। 
 

US Israel Iran War Ayatollah khamenei old video iran missile range 2000 km policy viral
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

US Israel Iran War: मध्य-पूर्व में भयानक युद्ध छिड़ा हुआ है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच 9 दिनों से लगातार युद्ध जारी है। अमेरिका और इस्राइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। खामेनेई की मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो साल 2017 का है, जिसमें खामनेई ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल नीति के बारे में बात कर रहे हैं। 

Trending Videos


वीडियो में खामेनेई कह रहे हैं कि ईरान 2000 किलोमीटर तक की मिसाइलें बनाएगा। ईरान 2000 किलोमीटर से अधिक रेंज की मिसाइल नहीं बनाएगा। वह आगे खुलासा करते हैं कि ईरान के वैज्ञानिक और सेना 2000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइलें विकसित करना चाहती थी। लेकिन उन्होंने खुद फैसला लिया था कि ईरान 2000 किलोमीटर से अधिक रेंज की मिसाइल नहीं विकसित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में सुना जा सकता है कि खामेनेई ने कहा कि ईरान के वैज्ञानिक और सेना 4 से 5 हजार किलोमीटर रेंज तक की मिसाइलें बना सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि देश की आवश्यकताओं को देखते हुए इतनी लंबी दूरी की मिसाइल बनाने की जरूरत नहीं है। इसके कारण उन्होंने मिसाइल कार्यक्रम को 2000 किमी की रेंज के भीतर रखने का निर्णय लिया। उस दौरान ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के पूर्व कमांडर मोहम्मद अली जाफरी और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस नीति के बारे में बताया था। 

Surya Grahan 2026: कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए तारीख और समय 

US Israel Iran War: युद्ध के बीच कौन सी किताब पढ़ रहे हैं बेंजामिन नेतन्याहू? फोटो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस




Viral: सड़क पर दिखा अजीब नजारा, अपने पालतू कुत्तों को ऐसे ले जा रहे चीनी, सामने आया चौका देने वाला वीडियो

क्यों रखी 2000 किलोमीटर की रेंज? 

विशेषज्ञ कहते हैं कि माना जाता है कि 2000 किलोमीटर की सीमा ईरान की रणनीति के हिसाब से है। इस रेंज में इस्राइल, मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकाने और क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी देश आ जाते हैं। इसके कारण ही ईरान हमेशा अपनी मिसाइल नीति को रक्षात्मक बताता आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed