सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   China trend people hang their pets in a bag out of the car video goes viral on social media

Viral: सड़क पर दिखा अजीब नजारा, अपने पालतू कुत्तों को ऐसे ले जा रहे चीनी, सामने आया चौका देने वाला वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sun, 08 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में चीन में चल रहे एक खतरनाक ट्रेंड को दिखाया गया है, जिसमें लोग अपने पालतू जानवरों को कार की खिड़की या डिक्की से बाहर किसी थैले में डालकर लटका देते हैं। कई व्लॉगर ने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पालतू जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों को सबक सिखाने का प्रयास किया है।

China trend people hang their pets in a bag out of the car video goes viral on social media
पालतू जानवरों को लेकर चौका देने वाला खतरनाक ट्रेंड - फोटो : @WarrenVsCCP
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: पालतू जानवर बिना शर्त प्यार के साथ हमारे जीवन को एक बेहतर उद्देश्य प्रदान करते हैं। ये वो वफादार दोस्त होते हैं जो घर पर आपका इंतजार करते हैं और भावनात्मक रूप से कभी आपको अकेला महसूस नहीं होने देते। हाल ही में सोशल मीडिया पर चीन की कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो वहां के एक खतरनाक ट्रेंड की झलक दिखाते है। जिसमें लोग अपने पालतू जानवरों को कार की खिड़की या डिक्की से बाहर किसी थैले में डालकर लटका देते हैं। कई व्लॉगर ने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पालतू पशुओं के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों को सबक सिखाने का प्रयास किया है।

Trending Videos

Viral Video: महिला ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट के ठीक बगल में लगवाई छोटी सी सीट, दिल छू लेगा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
चीन में एक इंटरनेट यूजर ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि चीनी नव वर्ष की यात्रा की भीड़ के दौरान कई मालिक अपने पालतू जानवरों को वाहनों के बाहर बांधकर जाते दिखे। इसके बाद उस यूजर को 300 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर 62 पालतू जानवरों के शव मिले। वहीं पालतू पशु विशेषज्ञों ने ऐसे असुरक्षित यात्राओं के दौरान बीमारी, घबराहट, भय और किसी धक्के से पशुओं की मौत की चेतावनी दी है। 
 

आठ जानवर कुत्ते थे जबकि बाकी बिल्लियां
24 फरवरी को जारी किए गए अपने वायरल वीडियो में, ब्लॉगर वू जियायू ने कहा कि जब वह सिचुआन प्रांत के लेशान से दक्षिण-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग जा रहा था, तब उसे सड़क पर कई जानवरों के पड़े शव दिखाई दिए। वू ने बताया कि इनमें से लगभग आठ जानवर कुत्ते जबकि बाकी बिल्लियां थीं। वे सभी पालतू जानवरों जैसे दिख रहे थे क्योंकि उन्होंने अच्छे कपड़े पहनने के साथ अच्छी तरह से बाल भी संवारे हुए थे। मुझे लगता है कि मालिकों द्वारा देखभाल और सुरक्षा की कमी के कारण परिवहन के दौरान दुर्घटनाओं में उनकी मृत्यु हो गई होगी। वू जियायू ने कहा कि मृत जानवरों को देखकर उनका दिल दुख से भर गया क्योंकि उनके पास भी एक पालतू कुत्ता है, जो बॉर्डर कॉली नस्ल का है।

पालतू जानवरों को लटकाने के लिए बुने हुए थैलों या प्लास्टिक थैलों का इस्तेमाल
कई पालतू जानवरों के मालिक हाल ही में प्रचलित एक ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, जिसके तहत वे अपने पालतू जानवरों को वाहनों के अंदर नहीं रखते, बल्कि उन्हें बाहर लटका देते हैं। इस साल चीनी नव वर्ष मनाने के लिए अधिकतर लोग इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने पालतू जानवरों को गाड़ी से लटकाकर घर लौट रहे थे। कुछ मालिक जानवरों को रखने के लिए पिंजरों या हवादार बक्सों का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ लोग कुत्तों को कार के बूट के बाहर लटकाने के लिए बुने हुए थैलों या प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल करते हैं। 
 

पालतू जानवरों को वाहनों के बाहर लटका देने वाले ट्रेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @WarrenVsCCP नाम की आईडी से 24 फरवरी 2026 को शेयर किया गया था। जिसके कैप्शन में लिखा है, अपनी कारों को साफ रखने के लिए, कुछ लोग कुत्तों को बोरियों में डालकर गाड़ी चलाते समय उन्हें कार के बाहर लटका देते हैं। सर्दी, गर्मी, हवा, डर—कोई फर्क नहीं पड़ता। ये संस्कृति नहीं, ये क्रूरता है। 6 सेकंड के इस वीडियो को अब तक कई हजार बार देखा जा चुका है।


वू ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा वीडियो वायरल हो जाएग और इतने सारे लोग पालतू जानवरों के जीवन के प्रति सहानुभूति रखते होगे। मैं सभी पालतू जानवरों के मालिकों से अपील करना चाहूंगा कि वे अपने प्यारे पालतू जानवरों का पालन-पोषण अच्छे तरीके से करें और उन्हें कभी भी ऐसे न छोड़े। 

Viral Video: सड़क पर स्टंट कर रहा था शख्स, भैंस ने दी जोरदार टक्कर, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed