{"_id":"69afd43d088ab47da903959a","slug":"weird-news-life-after-death-man-who-died-for-an-hour-claim-i-died-for-an-hour-and-saw-my-grandpa-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: मरने के 1 घंटे के बाद जिंदा हो गया व्यक्ति, फिर किया चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टरों के भी उड़े होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: मरने के 1 घंटे के बाद जिंदा हो गया व्यक्ति, फिर किया चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टरों के भी उड़े होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Weird News: अमेरिका से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति मरने के एक घंटे के बाद जिंदा हो गया है। इसके बाद उसने ऐसा दावा किया है, जिसे जानकर डाॅक्टर भी हैरान हैं।
मरने के 1 घंटे के बाद जिंदा हो गया व्यक्ति, फिर किया चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
Weird News: दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो किसी को भी हैरान कर देती हैं। अब इन दिनों एक ऐसी घटना अमेरिका में सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा। यहां पर एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था और उसका लाइफ सपोर्ट हटा दिा गया था। शख्स का नाम जीन लॉन्ग है, जिसकी उम्र 33 वर्ष है।
Trending Videos
मरकर जिंदा हुए व्यक्ति ने बताया कि दूसरी दुनिया में हमारे लिए क्या इंतजार कर रहा है? जीन लॉन्ग ने कहा कि मरने से पहले उन्हें इस बात पर संदेह था कि क्या भगवान सच में मौजूद हैं? 33 वर्षीय जीन लॉन्ग गंभीर मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित था और उसे नशे की लत थी। साथ ही उसके पास रहने के लिए कोई घर भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीन लॉन्ग के बचने की उम्मीद हो गई थी खत्म
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसके जीवनशैली की वजह से तेजी से उसकी हाल बिगड़ गई, जिसके बाद वह कोमा में चला गया। डॉक्टरों ने उसके बचने की सिर्फ एक प्रतिशत संभावना बताई थी। जीन लॉन्ग के बचने की उम्मीद खत्म हो जाने के बाद उसके माता-पिता ने उसका लाइफ सपोर्ट हटाने का फैसला किया और उसके अंग को दान करने की अनुमति दे दी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
लेकिन उसके अंतिम संस्कार में अभी एक घंटे से थोड़ा ज्यादा समय बचा हुआ था, जिससे पहले वह अचानक जग गया और उसमें कोई भी बीमारी का लक्षण नहीं था। अब उसने जो बताया है, वो बेहद हैरान करने वाला है। उसने कहा कि मैं 24 मिनट तक चिकित्सकीय रूप से मृत था। इस दौरान मैंने जो देखा, उसके बाद अब मुझे मौत से डर नहीं लगता है।
Viral Video: पोते ने पूरा किया दादी की पहली हवाई यात्रा का सपना, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आखें
डॉक्टर्स भी हैरान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसने बताया कि उसके कमरे में 30 लोग मौजूद लोग थे, जो मुझे आखिरी बार अलविदा कहने के लिए आए हुए थे। मेरे सभी सबसे अच्छे दोस्त, मेरी मां, मेरे पिता और मेरे सभी करीबी परिवार के लोग वहां पर मौजूद थे। जब मुझे होश आया, तो मैं बोल नहीं पा रहा था। इसलिए मैं सिर्फ वहां उठकर बैठा और मुस्कुरा रहा था। डॉक्टर भी हैरान हो गए कि जिस व्यक्ति के बचने की कोई उम्मीद नहीं थी और वह अचानक ठीक हौकर बैठ गया।
Viral Video: सिगरेट को बेसन में लपेटकर, शख्स ने बना दिया पकौड़ा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
जीन लॉन्ग का हैरान करने वाला खुलासा
जीन लॉन्ग ने दावा किया जब बेहोश था, वो खुद को एक अलग दुनिया में देखा। उसने खुद को ऊर्जा से भरे विशाल समुद्र पर चलते हुए पाया। यह कोई समुद्र पानी का नहीं था, बल्कि चमचमाती रोशनी और ऊर्जा से बना हुआ था। उसमें सभी तरह के रंग नजर आ रहे थे और उनका रंग बदल रहा था। उसे लगा अब वह इसी दुनिया में रहेगा और पृथ्वी पर होने की यादें खत्म हो गई हों।
Viral Video: एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ मस्ती करती दिखीं तीन एयर होस्टेस, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
क्या आत्म से हुई भेंट?
जीन ने खुलासा किया है कि उसे रहस्यमयी स्थान पर एक आकृति आई, जो उसके दिवंगत दादा की तरह लग रही थी। हालांकि, जब वो करीब पहुंचा, तो उसे अहसास हुआ कि वह उसके दादा नहीं थे। जीन लॉन्ग ने दावा किया कि एक पवित्र आत्मिक शक्ति थी, जिसका कोई चेहरा नहीं था। वो पूरी तरह एक रोशनी से बनी हुई थी, जो प्रेम और शांति को अहसास करा रही थी। जीन को लगा कि वो उस भगवान की मौजूदगी को महसूस कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X