सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Three air hostesses of Indigo flight were seen playing with a child at the airport video goes viral

Viral Video: एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ मस्ती करती दिखीं तीन एयर होस्टेस, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 10 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एयरपोर्ट पर तीन एयर होस्टेस एक प्यारे से छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसे पुचाकरते और दुलार करते दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बच्चे की मां के अनुसार, यह घटना तब घटी जब परिवार हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट में चढ़ने का इंतजार कर रहा था। 

Three air hostesses of Indigo flight were seen playing with a child at the airport video goes viral
एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ खेलती तीन एयर होस्टेस - फोटो : @khayarphy Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Viral Video: चाहें ट्रेन हो या फिर प्लेन, बच्चों के साथ सफर करना माता-पिता के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर छोटे बच्चों के साथ फ्लाइट में यात्रा करना तो माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती का काम होता है। फ्लाइट में सीमित जगह, अनजान लोगों की भीड़ और लंबे समय तक एक जगह बैठने की मजबूरी के कारण छोटे बच्चे काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में एक कपल के साथ हाल ही में एयरपोर्ट पर ऐसी घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया।

Viral Video: 18 फुट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो में एयरपोर्ट पर तीन एयर होस्टेस एक प्यारे से छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसे पुचाकरते और दुलार करते दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बच्चे की मां के अनुसार, यह घटना तब घटी जब परिवार हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट में चढ़ने का इंतजार कर रहा था। 

 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by So_yar kaping (@khayarphy)


नीले रंग की वर्दी पहने तीन एंजल्स
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीली ड्रेस पहने तीन एयर होस्टेस एक छोटी बच्ची को गोद में उठाकर उसके साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। एयर होस्टेस बच्चे को गोद में लेकर उसके साथ बेहद खुश दिख रही हैं। वीडियो में टेक्स्ट ओवरले के माध्यम से मां ने उस क्षण के बारे में  बताया जब उनके बच्चे को लेकर एक एयरहोस्टेस ने उनसे बात शुरू की। बोर्डिंग गेट पर एक एयर होस्टेस मुस्कुराते हुए हमारे पास आई और बोली- ये कितना प्यारा है, क्या मैं इसे थोड़ी देर के लिए गोद में ले सकती हूं? फिर वह उसे अपने सहकर्मियों के पास ले गई। कुछ मिनटों के लिए वह नीले रंग की वर्दी पहने तीन एंजल्स से घिर गया था। 

Viral Video: पारंपरिक भारतीय पोशाक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार मेल, लोग बोले- बर्फ में उड़ती सुपरवुमन

18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो  

आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, छोटा बच्चा एयर होस्टेस की गोद में आराम से बैठा है, जो मुस्कुराते हुए उससे बातचीत कर रही हैं, जबकि परिवार पास ही में बैठकर यह सब देख रहा था। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @khayarphy नाम के हैंडल से एक पोस्ट के साथ शेयर किया गया है। बता दें कि इस वीडियो को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि कई हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, तो वहीं इस वीडियो पर यूजर्स  तीनों एयर होस्टेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed