Viral Video: पारंपरिक भारतीय पोशाक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार मेल, लोग बोले- बर्फ में उड़ती सुपरवुमन
Viral Video: वीडियो में दो महिलाएं साड़ी पहनकर बर्फ से ढके पहाड़ की ढलान पर स्नोबोर्डिंग करती नजर आ रही हैं। साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग करती दोनों महिलाओं का आत्मविश्वास और हिम्मत देखने लायक है।
विस्तार
Two Women Wearing Saree Snowboarding In The Snow: स्नोबोर्डिंग बर्फ में खेला जाने वाला एक रोमांचक खेल होता है, जिसमें एक ही बड़े बोर्ड (स्नोबोर्ड) पर दोनों पैर बांधकर बर्फ से ढकी पहाड़ी या ढलान पर से नीचे उतरा जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस खेल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो महिलाएं साड़ी पहनकर बर्फ से ढके पहाड़ की ढलान पर स्नोबोर्डिंग करती नजर आ रही हैं। साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग करती दोनों महिलाओं का आत्मविश्वास और हिम्मत देखने लायक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दो महिलाएं अपनी साड़ी को ठीक करती दिखाई देती हैं। जिसके बाद वे स्नोबोर्डिंग करती हुईं पहाड़ की ढलान से नीचे उतरना शुरू करती हैं। साड़ी पहनकर बर्फ से ढके पहाड़ की ढलान पर स्नोबोर्डिंग करती महिलाओं का आत्मविश्वास और हिम्मत देखने लायक है। जैसे-जैसे वे महिलाएं नीचे की ओर बढ़ती हैं, उनकी साड़ियों का पल्लू हवा में लहराता दिखाई देता है। रंग-बिरंगी साड़ियों में सफेद बर्फ के बीच स्नोबोर्डिंग करती महिलाओं का स्वैग वीडियो को और भी आकर्षक बना देता है।
पारंपरिक भारतीय पोशाक के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स
साड़ी पहनकर बर्फ से ढके पहाड़ की ढलान पर स्नोबोर्डिंग करना कोई आसान काम नहीं। पारंपरिक भारतीय पोशाक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का यह अनोखा मेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो में नजर आ रहीं महिलाएं भारतीय स्नोबोर्डर उर्मिला और स्विट्जरलैंड की लिंडा हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ursk8kid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'साड़ी नॉट सॉरी' स्नोबोर्डिंग एडिशन। पारंपरिक भारतीय पोशाक में एडवेंचर स्पोर्ट्स करती दोनों महिलाओं ने यह वीडियो अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
Viral Video: सड़क पर स्टंट कर रहा था शख्स, भैंस ने दी जोरदार टक्कर, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग
Viral Video: मुंडन करने आए नाई ने जीती जंग, नन्हे उस्ताद ने दिखा दिए दिन में तारे, देखें वीडियो
बर्फ में उड़ती सुपरवुमन
बर्फ से ढके पहाड़ की ढलान पर साड़ी पहने स्नोबोर्डिंग करती महिलाओं के इस वीडियो को अबतक 1.4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इतना कूल जैसे बर्फ में उड़ती सुपरवुमन। दूसरे यूजर ने लिखा- रंग-बिरंगी साड़ियों और बर्फीले पहाड़ों का दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है।
कमेंट
कमेंट X