सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Forest department employees rescued an 18 foot long king cobra shocking video goes viral

Viral Video: 18 फुट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 09 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में वन विभाग के कुछ कर्मचारी मिलकर एक 18 फुट लंबे किंग कोबरा को पकड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान किंग कोबरा ने उनपर अटैक करने की कोशिश नहीं की, वरना लेने के देने पड़ सकते थे। इतने विशालकाय किंग कोबरा को काबू में करना कोई आसान काम नहीं। 

Forest department employees rescued an 18 foot long king cobra shocking video goes viral
18 फुट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

18 Foot Long King Kobra Rescued Video: दुनिया में मिलने वाले सांपों में कई बेहद जहरीले सांप भी होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। उन्हीं सांपों में से एक सांप किंग कोबरा है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और बेहद विषैला सांप है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में वन विभाग के कुछ कर्मचारी मिलकर एक 18 फुट लंबे किंग कोबरा को पकड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान किंग कोबरा ने उनपर अटैक करने की कोशिश नहीं की, वरना लेने के देने पड़ सकते थे। इतने विशालकाय किंग कोबरा को काबू में करना कोई आसान काम नहीं। 

Trending Videos

Viral: सड़क पर दिखा अजीब नजारा, अपने पालतू कुत्तों को ऐसे ले जा रहे चीनी, सामने आया चौका देने वाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, वन विभाग के कुछ कर्मचारी एक बड़े किंग कोबरा को पकड़ कर उसे एक जाली वाले बॉक्स में डालने की कोशिश करते नजर आते हैं। सांप का आकार इतना बड़ा है कि उसे देखते ही एक पल को तो आदमी की सांसे थम जाएं। हालांकि वन विभाग के एक कर्मचारी ने किंग कोबरा के मुंह को पकड़ा हुआ था, जबकि दूसरे ने उसकी पूंछ पकड़ रखी थी। बड़ी मुश्किल से वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे बॉक्स के अंदर डाला। गनीमत रही कि इस दौरान किंग कोबरा ने उनपर अटैक करने की कोशिश नहीं की। 

 


18 फुट लंबे किंग कोबरा के रेस्क्यू के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VegBiryani108 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, देखें कैसे वन विभाग के अधिकारियों ने 18 फुट के किंग कोबरा को रेस्क्यू किया। 

Viral Video: महिला ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट के ठीक बगल में लगवाई छोटी सी सीट, दिल छू लेगा वीडियो

रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं किंग कोबरा के इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जंगल में रहने वाले लोग और वहां काम करने वाले लोगों का तो ये रोज का काम है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो ये वीडियो देखकर ही डर लग रहा है। तो वहीं कई यूजर्स वन विभाग के कर्मचारियों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed