{"_id":"69afda878fd8e835350a4691","slug":"devotee-died-and-several-others-were-injured-in-bee-attack-in-ambedkar-nagar-they-come-to-see-aghor-baba-fair-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: मधुमक्खियों के हमले में श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल; औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: मधुमक्खियों के हमले में श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल; औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबेडकरनगर में मधुमक्खियों के हमले में श्रद्धालु की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। ये सभी लोग औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। उन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। ये सब लोग औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे।
Trending Videos
घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान की है। यहां मंगलवार को मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। मंदिर परिसर स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकला और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान जैतपुर के राजापुर कुठमा निवासी संतराम (55) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसखारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि बाबा के दर्शन के दौरान मधुमक्खियों ने काट लिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
