सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of making obscene video gets bail

Ambedkar Nagar News: अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को मिली जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of making obscene video gets bail
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर इलाके में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी अंकित पांडेय की जमानत याचिका एसीजेएम कोर्ट ने मंजूर कर ली है।
Trending Videos

आलापुर इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को 11 जून 2025 को प्रार्थना पत्र देकर बताया था उनकी पौत्री का घर पर स्नान करते समय आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया गया है। इस घटना को गांव के ही अंकित पांडेय व मुस्कान ने अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों युवती व परिवार के लोगों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार बातचीत भी की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। अंकित की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। एसीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो अनुबंध पर जमानत देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed