{"_id":"69afda7e6a36af535c00268f","slug":"video-abdakaranagara-ma-mathhamakakhaya-ka-hamal-ma-eka-sharathathhal-ka-mata-kaii-lga-ghayal-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल
यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। उन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। ये सब लोग औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे।
घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान की है। यहां मंगलवार को मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। मंदिर परिसर स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकला और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान जैतपुर के राजापुर कुठमा निवासी संतराम (55) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसखारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि बाबा के दर्शन के दौरान मधुमक्खियों ने काट लिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य का इलाज कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।