{"_id":"69aff2a56f836253990020dd","slug":"ishan-kishan-statement-on-kirti-jha-azad-temple-visit-of-cricket-t20-world-cup-bihar-news-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket T20 World Cup: कीर्ति आजाद के मंदिर वाली बात पर ईशान बोले- ऐसे फालतू विषय पर मत पूछिए, जीत पर बात करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket T20 World Cup: कीर्ति आजाद के मंदिर वाली बात पर ईशान बोले- ऐसे फालतू विषय पर मत पूछिए, जीत पर बात करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Ishan Kishan : विश्व कप में धमाल मचाने के बाद अपने राज्य लौटे ईशान किशन ने वर्ल्ड कप की जीत पर खूब सारी बातें की। बताया कि कैसे परफॉर्मेंस से बिहार में खिलाड़ी प्रेरित होंगे। उन्होंने कीर्ति आजाद को लेकर पूछे सवाल पर अलग ही जवाब दे दिया।
क्रिकेटर ईशान किशन का स्वागत करतीं मंत्री श्रेयसी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार किस किस मंगलवार दोपहर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद खेल विभाग के मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी उनसे मुलाकात की। बिहार सरकार की ओर से उन्हें बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने कहा कि इंडिया टीम जीती है, काफी अच्छा लग रहा। हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि आज टीम इंडिया ने तीसरी बार T20 फॉर्मेट में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। मेरी कोशिश रहेगी कि हमलोग इस खिताब को बरकरार रखें। और, भी बेहतर खेल दिखाएं ताकि युवाओं को प्रेरणा मिले। टीम इंडिया ऐसे ही जीतते रहे।
Trending Videos
कृति आजाद के बयान पर क्या कहा?
ईशान ने कहा कि हमलोग जितना अच्छा खेलेंगे, आने वाली पीढ़ी उससे प्रेरणा लेगी। मैं चाहता हूं कि युवा अधिक से अधिक इस खेल में आएं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के मंदिर जाने वाले सवाल पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सवाल का कोई स्तर ही नहीं है। मैं इस तरह के सवालों जवाब देना उचित नहीं समझता हूं। इंडिया टीम वर्ल्ड कप जीती है। मूड बहुत अच्छा है। आपलोगों से अपील है कि केवल जीत और क्रिकेट पर बात करें। युवाओं को ईशान किशन ने मैसेज देते हुए कहा कि हमेशा अपना खेल खेलते रहें। मैदान में अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें। हमेशा खेलते और जीतते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन