सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna bihar state housing board scheme rate of plot location investigation bihar news

Bihar : प्लॉट की जगह बताई न नक्शा दिया, कीमत तो उसी से आंकेंगे; बिहार राज्य आवास बोर्ड का 'तिलस्मी' खेल

Kumar Jitendra Jyoti Kumar Jitendra Jyoti
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : कहीं भी हाउसिंग स्कीम आती है तो पूरे देश को पता चल जाता है कि फलां शहर में कहां पर प्लॉट मिलेगा, क्या रेट है या आवेदन कब तक होगा? लेकिन, बिहार राज्य आवास बोर्ड की स्कीम तो बिल्कुल तिलस्मी निकली...

patna bihar state housing board scheme rate of plot location investigation bihar news
बिहार राज्य आवास बोर्ड की पड़ताल। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

बिहार राज्य आवास बोर्ड ने 25 नवंबर 2025 से आम लोगों को पटना में आवासन देने के लिए एक स्कीम लायी थी। उस स्कीम के तहत प्लॉट मिलने थे। स्कीम आई और तकनीकी खामियां बताए जाने के बाद 18 फरवरी को कथित तौर पर बंद भी हो गई। आवेदन में क्या खेल हुआ, इसका खुलासा पिछली खबर में किया गया था। अब यह जानिए कि वह स्कीम किस हद तक 'तिलस्मी' थी। क्योंकि, इस स्कीम की ज्यादातर जानकारी छिपाने के उद्देश्य को लेकर सार्वजनिक तौर पर प्रकाशित की गई थी। इतने तरह से कन्फ्यूज किया गया कि पता नहीं चले कि आवेदन कहां से करें और कब तक कर सकते हैं? किस जमीन की कीमत 1.70 करोड़ है और किसकी 80 लाख?

Trending Videos


लोकेशन... ढूंढते रह जाओगे वाली राज्य आवास बोर्ड की स्कीम
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना अथॉरिटी या डीडीए आदि की हाउसिंग स्कीम आती है तो साफ-साफ लोकेशन पता चल जाता है कि आपको किस जगह पर प्लॉट मिलना है। अगर आप पटना में रहते हैं तो भी क्या इस पते को ढूंढ़ सकते हैं?- "6H/46, बहादुरपुर हाउसिंग बोर्ड डिविजन-2, पटना। या, Q681, बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड डिविजन-1, कंकड़बाग।" इस तरह से सभी प्लॉट की जानकारी 'लोहियानगर एवं बहादुरपुर आवासीय कॉलोनी, पटना स्थित भूखंडों एवं मकानों के आवंटन हेतु विवरणिका पुस्तिका' में दी गई, जो 'अमर उजाला' की पड़ताल शुरू होने के पहले बिहार राज्य आवास बोर्ड की दोनों में से किसी पोर्टल-वेबसाइट पर नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

patna bihar state housing board scheme rate of plot location investigation bihar news
क्या इतनी जानकारी से कोई समझ सकता है कि पटना में यह प्लॉट कहां पर है कि 1.70 करोड़ तक निवेश करे। - फोटो : amar ujala digital

स्कीम की आधी-अधूरी जानकारी देने वाले सूत्रों के सवालों का जवाब तलाशते हुए जब 9 फरवरी को राज्य आवास बोर्ड के सचिव राहुल बर्मन से बात हुई, तब जाकर यह विवरणिका पुस्तिका वेबसाइट (पोर्टल)- erpbshb.bihar.gov.in पर अपलोड की गई, लेकिन होम पेज पर नहीं बल्कि अंदर के एक सब-सेक्शन में। उस तारीख से पहले, जब भी इन प्लॉट्स के बारे में विभाग की हेल्पलाइन पर पूछा गया तो जवाब मिला कि फलां अखबार में पूरा विज्ञापन छपा है। इससे जुड़ा सवाल यह तब भी था और अब भी है कि- 

  1. अरसे बाद प्लॉट आवंटन की कोई योजना आई तो उसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं कर, किसी अखबार के किसी पेज पर एक विज्ञापन भर छापकर क्यों छोड़ दिया गया? 
  2. इस बारे में संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी क्यों नहीं जनता के बीच दी गई? 
  3. पहले दिन से पोर्टल साइट पर प्लॉट का विवरण क्यों नही दिया गया? 
  4. पोर्टल बनाने वाली आईटी टीम गूगल लोकेशन उससे हाइपर लिंक क्यों नहीं कर सकी, ताकि लोग क्लिक कर समझ सकें? 
  5. 1.70 करोड़ तक की कीमत वाली जमीन का लोकेशन सिर्फ प्लॉट नंबर से समझने के लिए क्यों छोड़ दिया गया?

patna bihar state housing board scheme rate of plot location investigation bihar news
मुख्य साइट पर कोई जानकारी नहीं। ऑनलाइन आवेदन वाली तारीख पर यही जानकारी कई जगह। - फोटो : amar ujala digital

तारीख भी तिलस्मी... ताकि आवेदन करने को लेकर रहे संशय
बिहार राज्य आवास बोर्ड की सरकार की ओर से प्रचारित और गूगल पर आसानी से मिलने वाली पोर्टल-वेबसाइट bshb.bihar.gov.in इस पड़ताल के दौरान चल रही थी। पिछले कुछ दिनों से ERR_CERT_DATE_INVALID के आधार पर बंद थी। 'अमर उजाला' की सोमवार को प्रकाशित खबर के बाद ऑपरेशनल हो गई। इसकी हालत की जानकारी आगे देंगे, फिलहाल यह जान लें कि इस पोर्टल पर इस स्कीम की जानकारी पहले तो दी ही नहीं गई थी। होम पेज पर सबसे नीचे एक लिंक दिया गया था, जो समझने वाले ही समझ सकते हैं। साइट मैप पर खोजने से वह लिंक मिल रहा था, जिसके बारे में आवास बोर्ड को सचिव की जानकारी दी गई तो लिंक को ऊपर किया गया था।
Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी कर पाएंगे खेला? भूमिहार फैक्टर ने क्यों बढ़ाई NDA की टेंशन

उसी लिंक से दूसरी नई वेबसाइट (पोर्टल)- erpbshb.bihar.gov.in पर री-डायरेक्ट होता था। इस नए पोर्टल पर भी आवेदन की तारीख को लेकर तिलस्म बना रहा। 19 फरवरी 2026 तक आवेदन की तारीख होने से पहले तकनीकी खामियों के बारे में अवगत कराने पर 18 फरवरी को भले ही इसकी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई, लेकिन तारीखों के तिलस्मी होने का प्रमाण आज भी साइट पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर अब भी-

  1. New Housing Scheme Notification के तहत इस स्कीम के बारे में बताया जा रहा है कि आवेदन के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 थी, जिसे 9 फरवरी 2026 किया गया।
  2. अगर यही अंतिम सूचना है तो 19 तारीख तक आवेदन नहीं लिया जाना चाहिए था। और, अगर 19 फरवरी तक आवेदन लेने की तारीख थी तो इस 18 फरवरी को इसके स्थगन से पहले भी New Housing Scheme Notification के तहत यह जानकारी स्पष्ट तरीके से दी जानी चाहिए थी।
  3. Tenders सेक्शन में Download Tender के तहत भी 9 फरवरी 2026 तक आवेदन तारीख वाला पीडीएफ ही दिख रहा है। और तो और होम पेज पर New Notification के स्क्रॉलिंग लिंक पर भी क्लिक करेंगे तो यही तारीखें दिखेंगी। मतलब, हर तरह का संशय रखा गया है कि कब से शुरू हुआ और कब स्थगित हुआ। वैसे, स्थगित होने वाली जानकारी तो अब कहीं नहीं दिख रही है। 9 फरवरी तक आवेदन होने की जानकारी जरूर दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed