सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda youth dies in Delhi brother alleges murder

Bihar: दिल्ली में नालंदा के युवक की मौत, भाई ने साले और साढ़ू पर लगाया आरोप, पत्नी बोली- नशे से गई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में नालंदा के युवक नीतीश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने इसे शराब के अत्यधिक सेवन से हुई मौत बताया है, जबकि भाई ने साले और साढ़ू पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Nalanda youth dies in Delhi brother alleges murder
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में नालंदा जिले के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और उसकी पत्नी के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है। जहां मृतक के भाई ने साले और साढ़ू पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है, वहीं पत्नी इसे शराब के अत्यधिक सेवन से हुई मौत बता रही है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव निवासी स्वर्गीय अंगद पासवान के पुत्र (30) नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

Trending Videos


'नशे में धुत होकर आए थे घर' 
नीतीश की पत्नी सजनी कुमारी ने बताया कि वे दिल्ली के द्वारका मोड़ सेक्टर 3, मटियाला मच्छी मार्केट में किराए के मकान पर रहते थे। सजनी के अनुसार, नीतीश अक्सर शराब के नशे में डूबे रहते थे। 8 मार्च की शाम भी वे नशे में धुत होकर घर लौटे और झगड़ा करने के बाद सो गए। अगली सुबह जब सजनी की नींद खुली, तो नीतीश अचेत अवस्था में थे। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'पैसे के विवाद में पीट-पीटकर मारा' 
इधर, मृतक के भाई सुब्रत कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। सुब्रत का कहना है कि नीतीश के शरीर पर चोट के निशान हैं। उनके मुताबिक, दिल्ली में ही रहने वाले साले और साढ़ू से नीतीश का पैसे को लेकर विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उन लोगों ने नीतीश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि नीतीश दिल्ली में रहकर रद्दी का काम करता था और पिछले 8 महीने से घर नहीं आया था। वह 9 मार्च को गाड़ी पकड़कर घर लौटने वाला था और घटना वाले दिन उसने फोन कर मां से बात करने की इच्छा भी जताई थी।

ये भी पढ़ें: पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चेहरे में गोली लगने से गंभीर; हायर सेंटर रेफर

'पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज'
नीतीश की शादी करीब 8 साल पहले पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हासन चक सुंदर विगहा की सजनी के साथ हुई थी। घटना के बाद शव को बिहारशरीफ लाया गया। मामले की जानकारी देते हुए बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने पर 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर मामले को दिल्ली के संबंधित थाने को अग्रेषित किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed