सब्सक्राइब करें

Live

Uttarakhand Budget Session Live: सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठे कई सवाल, कांग्रेसियों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैण(कर्णप्रयाग) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Mar 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Uttarakhand Budget Session Second Day Live Updates: आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज कई अध्यादेश सदन पटल पर रखे जाएंगे।

Uttarakhand budget Session 2026 In Gairsain Second day Live Updates CM  Dhami Key Points News in Hindi
उत्तराखंड बजट सत्र 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:07 PM, 10-Mar-2026

विधानसभा परिसर तक पहुंचीं चोरड़ा की महिलाएं

चोरड़ा से भराड़ीसैंण मोटर मार्ग की मांग को लेकर चोरड़ा की महिलाएं विधानसभा परिसर तक पहुंचीं। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया और अस्थायी जेल ले गई।
12:28 PM, 10-Mar-2026

सीएम ने दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट को दी श्रद्धांजलि

सत्र के दौरान सीएम धामी ने दिवंगत उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी।
12:06 PM, 10-Mar-2026

केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र को लेकर चिंता

विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया  कि इसके लिए प्रावधान किए गए हैं।
11:55 AM, 10-Mar-2026

मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सदन में उठा सवाल

प्रश्नकाल में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सवाल उठाए। मंत्री सुबोध उनियाल ने जवाब में कहा कि इसके लिए सरकार ने तत्काल मुआवजे की व्यवस्था की है।
11:43 AM, 10-Mar-2026

बैरियर तोड़कर निकले कांग्रेसी

जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों का हंगामा जारी है। कार्यकर्ता भारी पुलिसबल के बीच बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए। वहीं, कुछ लोग आगे निकल गए और कुछ बैरियर के पीछे रह गए।
11:23 AM, 10-Mar-2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

सत्र शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बैरियर पार करने कोशिश की। वहीं, भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 10-Mar-2026

धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

विधानसभा में धरना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी के आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की खामियों को लेकर गैरसैण विधानसभा परिसर में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं।
10:42 AM, 10-Mar-2026

600 से ज्यादा सवालों से गरमाएगा सदन

इस बार पक्ष-विपक्ष के विधायकों के 600 प्रश्न मिले हैं। आज प्रश्नकाल होगा जिसमें विधायकों के प्रश्नों से सदन गरमाएगा।

10:15 AM, 10-Mar-2026

ये अध्यादेश आएंगे

  • मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड दुकान और स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को सदन के पटल पर रखेंगे।

  •  मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश, 2025 को सदन के पटल पर रखेंगे।
  • मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को सदन के पटल पर रखेंगे।
  • मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को सदन के पटल पर रखेंगे।

10:14 AM, 10-Mar-2026

आर्थिक सर्वेक्षण और कैग की रिपोर्ट आएगी

आज दूसरे दिन प्रश्नकाल होगा। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट और कैग की सात रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएंगी। इसके साथ ही चार अध्यादेश भी सदन पटल पर खे जाएंगे। 

Uttarakhand Budget: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए ज्ञान और संतुलन का मंत्र; ग्राफिक्स से समझिए धामी सरकार का बजट
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed