Live
Uttarakhand Budget Session Live: सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में उठे सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
{"_id":"69afa172a9ac15c7280180cb","slug":"uttarakhand-budget-session-2026-in-gairsain-second-day-live-updates-cm-dhami-key-points-news-in-hindi-2026-03-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget Session Live: सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में उठे सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैण(कर्णप्रयाग)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Uttarakhand Budget Session Second Day Live Updates: आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज कई अध्यादेश सदन पटल पर रखे जाएंगे।
उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान कांग्रेस का हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:53 PM, 10-Mar-2026
रोपवे परियोजनाओं पर काम तेज
प्रदेश में विभिन्न तीर्थ स्थलों को रोपवे से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है। पर्यटन मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि विभाग ने कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर के लिए पीपीपी मोड़ में रोपवे का संचालन शुरु कर दिया है। इसके अलावा जनपद चम्पावत में ठुलीगाड़ से पूर्णागिरी रोपवे भी पीपीपी मोड में निर्माणाधीन है। साथ ही जनपद उत्तरकाशी में जानकी चट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक के लिए भी रोपवे पीपीपी मोड में विकसित किया जा रहा है। साथ ही साथ गौरीकुंड से केदारनाथ धाम, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए भी रोपवे निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है।
01:46 PM, 10-Mar-2026
सात हजार किमी से अधिक सड़कें गड्डा मुक्त
प्रदेश में लोकनिर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सात हजार से अधिक किमी सडकों को गड्डा मुक्त कर चुका है। सदन में विभाग की ओर से प्रस्तुत जानकारी के अनुसार प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के क्रम में विभाग ने वर्ष 2025-26 में मानसून काल से पूर्व 3134 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। जबकि मानसून के बाद 10 नवंबर 2025 तक 4149.17 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। इस दौरान अकेले हरिद्वार जनपद में 313 किमी से अधिक लंबी सड़कों को गड्डामुक्त किया गया।
01:27 PM, 10-Mar-2026
सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण पुननिर्माण किया गया है। प्रदेश में पंचायत भवनों की संख्या 5867 है। इसमें से 1134 पंचायत भवन लंबे समय से जीर्णशीर्ण चल रहे थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायतीराज विभाग को अभियान चलाकर जीर्ण- शीर्ण भवनों का पुनर्निमाण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गत चार वर्ष में विभाग ने 819 पंचायत भवनों का निर्माण- पुननिर्माण कर लिया है। शेष भवनों पर भी कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी सदन के सामने रखी।
01:07 PM, 10-Mar-2026
विधानसभा परिसर तक पहुंचीं चोरड़ा की महिलाएं
चोरड़ा से भराड़ीसैंण मोटर मार्ग की मांग को लेकर चोरड़ा की महिलाएं विधानसभा परिसर तक पहुंचीं। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया और अस्थायी जेल ले गई।
12:28 PM, 10-Mar-2026
सीएम ने दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट को दी श्रद्धांजलि
सत्र के दौरान सीएम धामी ने दिवंगत उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी।
12:06 PM, 10-Mar-2026
केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र को लेकर चिंता
विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 10-Mar-2026
मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सदन में उठा सवाल
प्रश्नकाल में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सवाल उठाए। मंत्री सुबोध उनियाल ने जवाब में कहा कि इसके लिए सरकार ने तत्काल मुआवजे की व्यवस्था की है।11:43 AM, 10-Mar-2026
बैरियर तोड़कर निकले कांग्रेसी
जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों का हंगामा जारी है। कार्यकर्ता भारी पुलिसबल के बीच बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए। वहीं, कुछ लोग आगे निकल गए और कुछ बैरियर के पीछे रह गए।11:23 AM, 10-Mar-2026
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
सत्र शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बैरियर पार करने कोशिश की। वहीं, भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
10:46 AM, 10-Mar-2026
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
हल्द्वानी के आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की खामियों को लेकर गैरसैण विधानसभा परिसर में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन