{"_id":"69afcb636ac925f4a506b49e","slug":"animal-falls-into-open-pit-on-kachha-malak-road-jagraon-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagraon: कच्चा मलक रोड पर खुले गड्ढे में गिरा जानवर, बचाव कार्य के दाैरान फटी गैस पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagraon: कच्चा मलक रोड पर खुले गड्ढे में गिरा जानवर, बचाव कार्य के दाैरान फटी गैस पाइप लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
कच्चा मलक रोड पर गैस पाइपलाइन और अन्य विभागों द्वारा तारें डालने के लिए काफी समय पहले सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था। लेकिन काम पूरा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने गड्ढा भरने की जरूरत नहीं समझी।
गड्ढे में गिरा जानवर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जगरांव शहर के कच्चा मलक रोड पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेजुबान जानवर सड़क किनारे ठेकेदार द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढा इतना गहरा था कि उसमें गिरने के बाद जानवर बाहर नहीं निकल सका और उसकी जान पर बन आई।
वहीं जानवर को निकालने के दाैरान गैस पाइप लाइन फट गई जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान जतिंदरपाल राना समेत पुलिस विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।
दो घंटे की मशक्कत के बाद जानवर को बाहर निकाला जा सका। वहीं लोगों ने गैस कंपनी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर कौंसिल के कार्यकारी प्रधान कंवरपाल ने कहा कि मुझे गड्ढे का पता ही नहीं था। इस पर माैके पर माैजूद लोगों ने कहा कि यदि सड़क बिना परमिशन खोदी गई तो लापरवाह कौंसिल अधिकारी पर भी कार्रवाई हो।
मिली जानकारी के अनुसार कच्चा मलक रोड पर गैस पाइपलाइन और अन्य विभागों द्वारा तारें डालने के लिए काफी समय पहले सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था। लेकिन काम पूरा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने गड्ढा भरने की जरूरत नहीं समझी। लंबे समय से खुला पड़ा यह गड्ढा अब हादसों को न्योता दे रहा है।
मंगलवार सुबह एक बेजुबान जानवर वहां से गुजरते समय अचानक गड्ढे में गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के कुछ समाजसेवी युवक मौके पर पहुंचे और जानवर को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं।
लोगों का कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत गड्ढा भरने की मांग की है।
Trending Videos