सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   schools threatened Bombing emails spark panic in ludhiana

लुधियाना के स्कूलों को धमकी: बम से उड़ाने की आई ई-मेल के बाद मचा हड़कंप, खाली कराए गए परिसर; सर्च जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भारी संख्या में मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए तैनात किया गया।सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।

schools threatened Bombing emails spark panic in ludhiana
लुधियाना में स्कूलों को उड़ाने की धमकी के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

महानगर के 10 स्कूलों में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। सुबह करीब सात बजे स्कूल प्रबंधन को भेजे गए इस मेल में स्कूल परिसरों में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। 

Trending Videos


सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भारी संख्या में मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए तैनात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। पुलिस ने स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों को भी घेराबंदी कर सील कर दिया और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल के हर कोने की बारीकी से जांच की ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।



पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल किस सर्वर या आईडी से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही धमकी भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed